Explore

Search

September 12, 2026 3:35 am

मनोहर बाग फार्म’ में क्लब हाऊस का भूमि पूजन व वृक्षारोपण कार्यक्रम 2 अगस्त को

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

जयपुर। जयपुर ग्रीन डेवलपर्स और इन्वेस्टर्स स्टॉप इन्फ्रा प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में प्रतिष्ठित प्रोजेक्ट “मनोहर बाग फार्म” में क्लब हाउस के भूमि पूजन एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन रविवार, 2 अगस्त 2026 को किया जाएगा।

इन्वेस्टर्स स्टॉप के निदेशक धीरज यादव ने बताया कि कार्यक्रम दोपहर करीब 12 बजे से मनोहर बाग फार्म, खोरा लाडखानी, भेरु जी मंदिर के पास, मनोहरपुर, दिल्ली रोड, जयपुर में आयोजित होगा। यह आयोजन हरियाली से समृद्ध भविष्य की ओर एक शुभ कदम” के रूप में देखा जा रहा है।

कार्यक्रम में क्लब हाउस का भूमि पूजन और वृक्षारोपण किया जाएगा, जो पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास है।

वही जयपुर ग्रीन डेवलपर्स के निदेशक राजेश सैनी ने कहा कि इस प्रोजेक्ट में आधुनिक सुविधाओं के साथ हरियाली और स्वस्थ जीवनशैली पर विशेष जोर दिया गया है।

गौरतलब है कि मनोहर बाग फार्म दिल्ली रोड पर स्थित प्रकृति के बीचों बीच बसा एक सुसज्जित फार्म हाउस योजना हैं जहां निवेश के साथ-साथ प्रकृति का सुखद अहसास लिया जा सकता है।

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर