Explore

Search

January 16, 2025 12:35 am

लेटेस्ट न्यूज़

कांग्रेस से गठबंधन का किया इनकार…….’अरविंद केजरीवाल ने इंडिया गठबंधन को दिया तगड़ा झटका……

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया है। केजरीवाल ने रविवार को कहा कि पार्टी दिल्ली में विधानसभा चुनावों के लिए कोई गठबंधन नहीं करेगी। केजरीवाल के स बयान से इंडिया गठबंधन को तगड़ा झटका लगा है। केजरीवाल की यह घोषणा ऐसे समय में आई है जब राष्ट्रीय राजधानी में चुनाव से पहले राजनीतिक माहौल गर्म हो रहा है। बता दें कि अगले साल फरवरी में दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने की संभावना जताई जा रही है।

आम आदमी पार्टी ने साफ कर दिया है कि वह विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं करेगी। ऐसे में पार्टी विधानसभा की सभी 70 सीटों पर अपने प्रत्याशी मैदान में उतारेगी। लिहाजा अब दिल्ली विधानसभा चुनाव में  त्रिकोणीय मुकाबला होने जा रहा है।

रिसर्च ने चौंकाया……..’जिस अंग को डॉक्टर बेकार समझ निकाल देते हैं, वह कैंसर से लड़ सकता है!

हरियाणा में आप ने अकेले लड़ा था चुनाव

बता दें कि यह घोषणा इस साल अक्टूबर में हरियाणा विधानसभा चुनावों में AAP के कदम के बाद की गई है। हरियाणा विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने INDIA ब्लॉक का साथ छोड़ दिया था। अपने दम पर चुनाव लड़ा था। AAP और कांग्रेस ने हरियाणा में गठबंधन बनाने का प्रयास किया था। हालांकि, सीट बंटवारे की बातचीत का कोई नतीजा नहीं निकला था। वहीं केजरीवाल का यह फैसला महाराष्ट्र में हुए विधानसभा चुनाव में महाविकास अघाड़ी की करारी हार के बाद आया है। इस गठबंधन में कांग्रेस भी शामिल थी। दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटें हैं। जिसमें कुछ सीटों पर आम आदमी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों के ऐलान भी कर दिए हैं।

लोकसभा चुनाव में था गठबंधन

इससे पहले लोकसभा चुनाव के दौरान AAP और कांग्रेस ने दिल्ली तथा हरियाणा में गठबंधन के तहत चुनाव लड़ा था। दिल्ली में तब बीजेपी ने सातों सीटें जीती थी। वहीं AAP दिल्ली के साथ-साथ हरियाणा में भी अपना खाता नहीं खोल पाई थी।

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर