Explore

Search
Close this search box.

Search

July 27, 2024 9:27 am

Our Social Media:

लेटेस्ट न्यूज़

9वें दिन 60 करोड़ कमाने वाली इकलौती फिल्म बनी एनिमल:660.89 करोड़ हुआ वर्ल्डवाइड कलेक्शन, 2023 की चौथी और भारत की 12वीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बनी

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म एनिमल बॉक्स ऑफिस पर लगातार बड़े रिकॉर्ड तोड़ रही है। फिल्म ने अब तक वर्ल्डवाइड 660.89 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। रिलीज के 9वें दिन शनिवार को फिल्म ने वर्ल्डवाइड 60.22 करोड़ कमाए, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। 9वें दिन वर्ल्डवाइड इतना बड़ा कलेक्शन करने वाली एनिमल भारत की पहली फिल्म है।

फिल्म क्रिटिक जोगिंदर टुटेजा ने हाल ही में एनिमल की कमाई पर अपडेट दी है। उनके अनुसार फिल्म ने शनिवार को 60.22 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया है। जबकि शुक्रवार को फिल्म ने रिकॉर्डब्रेकिंग 37.37 करोड़ की कमाई की थी। इसके साथ ही फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 660.89 करोड़ हो चुका है।

2023 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी

महज 9 दिनों की कमाई से ही एनिमल ने सलमान खान की फिल्म टाइगर-3 के ऑलटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है, जिसने 465 करोड़ कमाए थे। अब एनिमल 2023 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। फिल्म के जबरदस्त कलेक्शन को देखते हुए अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म जल्द ही गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़कर 2023 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बनेगी। जवान और पठान तब भी एनिमल से आगे रहेंगी, हालांकि फिल्म की फास्टेस्ट ग्रोथ को देखें तो ये फिल्म इस साल की सबसे बड़ी फिल्म बन सकती है।

रविवार को 40 करोड़ कलेक्शन कर सकती है एनिमल

उन्होंने कहा, फिल्म ने भारत में 32 करोड़ नेट और 35 करोड़ के आसपास कुल कलेक्शन किया है। ये कलेक्शन दूसरे शनिवार को हुआ है, जो ऑलटाइम हाईएस्ट है। फिल्म रविवार को 40 करोड़ के आसपास कमाई कर सकती है, ऐसे में ये सेकेंड वीकेंड में 100 करोड़ की कमाई कर लेगी। इसी के साथ इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 660 करोड़ हो चुका है।

ट्रेड एक्सपर्ट रोहित जायसवाल ने एनिमल की कमाई पर कहा, फिल्म एनिमल 1000 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन की ओर बढ़ रही है। एनिमल का कलेक्शन आउटस्टैंडिंग है। एनिमल का जो दूसरे शनिवार का इंडियन कलेक्शन है, वो 35 करोड़ से ज्यादा है। 36-37 करोड़ भी हो सकता है, लेकिन 35 करोड़ से कम नहीं। वहीं सैम बहादुर ने भी 6-7 करोड़ कमाए हैं। दोनों ही फिल्में जबरदस्त कलेक्शन कर रही हैं। ओह माय गॉड-2 और गदर 2 के बाद दोनों फिल्में ऐसा बिजनेस कर रही हैं कि लोगों की आंखे खुल चुकी हैं। अब इंडस्ट्री में ये मुद्दा भी खत्म हो गया कि दो फिल्में एक साथ अच्छा कलेक्शन नहीं कर सकतीं। जब एक बड़ी और छोटी फिल्म कलेक्शन कर सकती है, तो दो बड़ी भी कर सकती हैं।

सैम बहादुर ने भी बॉक्स ऑफिस पर 9वें दिन 6-7 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। इस पर रोहित जायसवाल का कहना है, सैम बहादुर ने भी शनिवार को बहुत बड़ा जंप लिया है। फिल्म ने 6 करोड़ का कलेक्शन किया है। जिन लोगों ने पहले हफ्ते एनिमल देख ली है, वो लोग दूसरे हफ्ते में सैम बहादुर को देख रहे हैं। इसलिए सैम बहादुर के नंबर बढ़ रहे हैं। रविवार को भी फिल्म सैम बहादुर 7.5 से 8 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर सकती है। क्योंकि इसके ज्यादातर शो फास्ट फिलिंग मोड पर हैं और कई हाउसफुल हैं। जो नाइट शोज हैं, उनका कलेक्शन भी अच्छा आ रहा है।

महज 9 दिनों में भारत की 12वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी एनिमल

9वें दिन 660.89 करोड़ कलेक्शन से ही फिल्म एनिमल भारत की 12वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। एनिमल से पहले 11वें और 12वें नंबर पर 2.0 और गदर 2 हैं। 2.0 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 699 करोड़ है, जबकि गदर 2 का 691 करोड़। ये आंकड़े देखकर अनुमान लगाना गलत नहीं होगा कि फिल्म महज 1-2 दिन में इन दोनों ही फिल्मों को पीछे कर टॉप-10 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों में जगह बना लेगी।

Sanjeevni Today
Author: Sanjeevni Today

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Comment

Digitalconvey.com digitalgriot.com buzzopen.com buzz4ai.com marketmystique.com

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर