Explore

Search

September 27, 2026 4:34 pm

आबकारी आयुक्त के निर्देशन में कार्रवाई जारी 3 लाख 40 हजार लीटर से अधिक वाॅश नष्ट, 407 हुए गिरफ्तार

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

उदयपुर, 27 सितंबर। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशानुसार प्रदेश मंे अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम के लिए चल रहे विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत नाकाबंदी, गश्त, रेड की प्रभावी कार्यवाही जारी है। प्रदेष में वाॅश, हथकड़ मदिरा सहित अन्य राज्य की मदिरा पर भी कार्रवाई की जा रही है अब तक 3 लाख 40 हजार 31 लीटर वाॅश नष्ट किया गया है।

407 गिरफ्तार, 31 वाहन सीज
आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत 23 सितंबर 2026 तक विभिन्न कार्रवाई के तहत 1004 अभियोग दर्ज किए गए है। प्रदेश में देशी मदिरा 7 लाख 46 हजार 215 रूपए लागत की 2723 लीटर, भारत निर्मित विदेशी मदिरा एक करोड़ 4 लाख 67 हजार 540 रूपए की 10512 लीटर, बीयर 2 लाख 87 हजार 144 रूपए की 1268 लीटर, हथकड़ शराब 8463 लीटर एवं स्प्रिट 350 लीटर जब्त किया गया है। इसी क्रम में वाॅश 3 लाख 40 हजार 31 लीटर नष्ट किया गया। प्रदेश में अभियान के तहत एक बड़ा वाहन, 10 चार पहिया वाहन, 20 दुपहिया वाहन सहित 31 वाहन जब्त किए है साथ ही अवैध मदिरा से संबंधित 407 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।

नाकाबंदी, दबिश – अवैध मदिरा जब्त
प्रदेश में आबकारी निरोधक दलों की कार्रवाई के तहत जयपुर शहर में आबकारी निरोधक टीम की कार्रवाई में आगरा रोड़ से घाट की घूणी की ओर आने वाले नेषनल हाईवे पर नाकाबंदी में एक एमजी हेक्टर चारपहिया वाहन से 12 बोतल 100 पाईपर स्काॅच व्हीस्की फोर सेल इन हरियाणा जब्त की गई। दिल्ली – जयपुर राजमार्ग पर स्कोडा स्लाविया वाहन से 12 बोतल जेमसन नाॅट फोर सेल इन राजस्थान जब्त किया। इसी प्रकार एक अन्य कार्रवाई में 288 पव्वे देशी घूमर मदिरा के जब्त कर अभियोग दर्ज किया गया। जयपुर ग्रामीण आबकारी टीम की कार्रवाई में क्रेटा कार की तलाशी में हरियाणा की 9 बोतल मदिरा एवं एक मोटरसाईकल से 5 लीटर अवैध हथकड़ मदिरा जब्त की गई। बीकानेर में देशी मदिरा के 116 पव्वे सहित अभियुक्त को गिरफ्तार किया। भीलवाड़ा में 600 लीटर वाॅश सहित अवैध मदिरा भट्टियां नष्ट करते हुए 10 लीटर हथकड़ मदिरा जब्त की गई। गंगापुर में अंग्रेजी मदिरा के 36 पव्वे जब्त कर अभियोग दर्ज किया। कोटा में आबकारी टीम ने 34 बोतल व 13 पव्वे अंग्रेजी मदिरा, 49 पव्वे देषी मदिरा सहित 12 बीयर बोतल जब्त की। हनुमानगढ़ में स्कूटी से 41 पव्वे देशी मदिरा, 5 लीटर हथकड़ शराब जब्त करते हुए 5 फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
इसी प्रकार प्रदेष के समस्त जिलों में भी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत नाकाबंदी, दबिश व सघन गश्त की जा रही है। समस्त अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन, आबकारी उपायुक्त, जिला आबकारी अधिकारी, आबकारी निरीक्षक एवं आबकारी निरोधक दल द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध जीरो टाॅलरेंस की नीति के तहत कार्यवाही की जा रही है।

Sanjeevni Today
Author: Sanjeevni Today

Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर