Explore

Search

November 4, 2026 12:59 pm

लेटेस्ट न्यूज़

डिलीवरी बॉय ने घर के बाहर रखा गैस सिलेंडर, अगले ही पल हुआ जोरदार विस्फोट; CCTV VIDEO आया सामने

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से गैस सिलेंडर में विस्फोट की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक डिलीवरी बॉय घर के बाहर गैस सिलेंडर पहुंचाने गया था। उसने जैसे ही सिलेंडर घर के बाहर रखा, अचानक जोरदार धमाका हो गया। इस घटना का CCTV वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अचानक हुए विस्फोट से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना बेंगलुरु के मल्लेश्वरम इलाके की है। गैस सिलेंडर डिलीवरी करने वाला व्यक्ति एक घर में सिलेंडर पहुंचाने आया था। वह घर के प्रवेश द्वार के पास सिलेंडर उतार रहा था, तभी अचानक उसमें आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं और सिलेंडर में विस्फोट हो गया। हालांकि, डिलीवरी बॉय ने समय रहते वहां से दूरी बना ली, जिससे उसकी जान बच गई।

घर के बाहर जल रहा था दीया, हादसे की यह हो सकती है वजह

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस हादसे की वजह घर के प्रवेश द्वार पर जल रहा दीया हो सकता है। बताया जा रहा है कि घर में रहने वाली महिला ने कुछ देर पहले दरवाजे के पास की जगह को धोया था। इसके बाद वहां एक दीया जलाया गया था।

इसी दौरान डिलीवरी बॉय गैस सिलेंडर लेकर पहुंचा। बताया जा रहा है कि उसे सिलेंडर से गैस लीक होने की जानकारी नहीं थी। उसने सिलेंडर को दरवाजे के पास रख दिया। आशंका है कि सिलेंडर से निकल रही गैस दीये की लौ के संपर्क में आ गई, जिसके बाद अचानक आग भड़क उठी और विस्फोट हो गया।

CCTV कैमरे में कैद हुई पूरी घटना

इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि डिलीवरी के दौरान सिलेंडर रखते ही अचानक आग लग जाती है। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच जाती है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद लोग घरेलू गैस सिलेंडर की सुरक्षा को लेकर चिंता जता रहे हैं।

यह हादसा गैस सिलेंडर के इस्तेमाल और उसकी डिलीवरी के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत को भी उजागर करता है। गैस रिसाव की आशंका होने पर आग या चिंगारी के संपर्क से बचना बेहद जरूरी है। फिलहाल शुरुआती जानकारी में हादसे की वजह गैस रिसाव और जलते दीये के संपर्क में आने की आशंका बताई गई है।

Rashmi Repoter
Author: Rashmi Repoter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर