Explore

Search

June 24, 2026 2:15 pm

Breakingnews जमीन विवाद में खूनी खेल: गुरदासपुर के बटाला में 3 लोगों की हत्या, आरोपी ने खुद को भी मारी गोली

Breakingnews-punjab-crime
WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

संजिवनी टुडे  स्टेट डेस्क  | बटाला (गुरदासपुर) पंजाब। पंजाब के गुरदासपुर जिले के बटाला इलाके में जमीन विवाद को लेकर बड़ी वारदात सामने आई है। मुंडी कराल गांव में एक युवक ने कथित तौर पर अपनी चाची, चचेरे भाई और दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी मनजोत सिंह का परिवार के साथ जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। मंगलवार देर रात विवाद बढ़ने के बाद आरोपी ने घर में घुसकर अपनी चाची हरजीत कौर और 12 वर्षीय चचेरे भाई पर फायरिंग कर दी, जिससे दोनों की मौत हो गई।

वारदात के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे आरोपी के दोस्त परगट सिंह को भी गोली लग गई। उसकी भी मौके पर मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने खुद को गोली मारकर अपनी जान दे दी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के पीछे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।

 

Devender Singh
Author: Devender Singh

tv journalist with a 25 years of experience. Earlier worked for etv,indianews, sahara samay, bharat express etc

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर