Explore

Search

March 22, 2026 12:23 pm

इंग्लैंड की टीम पर जुर्माने के बाद बौखला गया पूर्व कप्तान…..’टीम इंडिया पर लगा बड़ा आरोप……

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

लंदन के लॉर्ड्स स्टेडियम में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने टीम इंडिया के खिलाफ जीत दर्ज की. हालांकि मैच खत्म होने के बाद इंग्लैंड टीम को बड़ा झटका लगा है.

आईसीसी ने उन पर बड़ा जुर्माना लगाया है. यही नहीं इंडिया के खिलाफ तीसरा टेस्ट जीतने के बावजूद इंग्लैंड के दो अंक काट दिए गए हैं. इस चीज से इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन खुश नहीं हैं और उन्होंने आईसीसी से सवाल किया है. यही नहीं उन्होंने टीम इंडिया पर आरोप लगाते हुए कहा है कि गलती दोनों टीमों की थी लेकिन सजा सिर्फ इंग्लैंड को मिली.

Health News: किन बातों का रखना चाहिए ध्यान……’ब्रेन, हार्ट और लंग्स दौड़ते वक्त हमारे ऑर्गन पर क्या असर होता है……

माइकल वॉन का ट्वीट

माइकल वॉन ने ट्वीट किया, ‘सच बताऊं तो दोनों ही टीमों ने लॉर्ड्स में स्लो ओवर फेके थे लेकिन सिर्फ एक टीम को इसकी सजा मिली. ये मेरे समझ के बाहर है.’ इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने लॉर्ड्स टेस्ट में स्लो ओवर रेट के कारण इंग्लैंड टीम पर सख्त कार्रवाई की है. बेन स्टोक्स एंड कंपनी पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और साथ ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के दो अंक भी काटे गए हैं.

यही नहीं इंग्लैंड की टीम पॉइंट्स टेबल में एक पायदान नीचे तीसरे स्थान पर आ गई है. इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर श्रीलंका है जबकि आस्ट्रेलिया ने टॉप जगह पक्की की हुई है. उन्होंने वेस्टइंडीज को टेस्ट सीरीज में 3-0 से हराया था और टीम के 36 पॉइंट है जबकि उनका 100 पॉइंट प्रतिशत है. भारत की बात की जाए तो वो इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है.

आचार संहिता का उल्लंघन

आईसीसी ने बताया कि इंग्लैंड पर ये जुर्माना आचार संहिता की धारा 2.22 के तहत लगाया गया है. नियम के मुताबिक अगर टीम तय समय में गेंदबाज़ी पूरी ना करने पर हर ओवर के लिए मैच फीस का 5% जुर्माना लगता है. इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने स्लो ओवर रेट के आरोप को मान लिया और इस वजह से उनकी सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी.

DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर