Explore

Search

January 17, 2026 7:18 am

Gold & Sliver Price Today: जानिए क्या हैं लेटेस्ट भाव………’सस्ता हो गया सोना, चांदी की कीमत में जबरदस्त गिरावट……

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

Gold Price Today on 6th November 2024 : सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। घरेलू बाजार में सोने का वायदा भाव बुधवार सुबह गिरावट के साथ ट्रेड करता दिखा। एमसीएक्स एक्सचेंज पर 5 दिसंबर 2024 की डिलीवरी वाला सोना बुधवार सुबह 0.24 फीसदी या 186 अंक की गिरावट के साथ 78,321 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वैश्विक स्तर पर भी सोने की कीमतों में बुधवार सुबह गिरावट देखने को मिली है।

चांदी में जबरदस्त मंदी

सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी बुधवार सुबह गिरावट देखी जा रही है। हालांकि, सोने की तुलना में चांदी के भाव में जबरदस्त गिरावट दिखी है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुरुआती कारोबार में 5 दिसंबर 2024 की डिलीवरी वाली चांदी 1.55 फीसदी या 1468 रुपये की गिरावट के साथ 93,180 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी। वहीं, 5 मार्च 2025 की डिलीवरी वाली चांदी इस समय 1.45 फीसदी या 1411 रुपये की गिरावट के साथ 95,674 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखी।

Health Tips: इन 4 प्राकृतिक चीजों से मिलेगा छुटकारा……..’पेट फूलने की समस्या से परेशान हैं…….

सोने के वैश्विक भाव में गिरावट

सोने की वैश्विक कीमतों में बुधवार को गिरावट देखने को मिली है। ब्लूमबर्ग के अनुसार, कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक भाव 0.11 फीसदी या 2.90 डॉलर की गिरावट के साथ 2746.80 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं गोल्ड स्पॉट 0.34 फीसदी या 9.32 डॉलर की गिरावट के साथ 2734.67 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

चांदी की वैश्विक कीमतों में गिरावट

चांदी की वैश्विक कीमतों में बुधवार सुबह गिरावट देखने को मिली। कॉमेक्स पर चांदी 1.75 फीसदी या 0.57 डॉलर की गिरावट के साथ 32.20 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखाई दी। वहीं, चांदी स्पॉट 1.71 फीसदी या 0.56 डॉलर की गिरावट के साथ 32.10 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।

DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर