Explore

Search

February 19, 2026 2:41 am

Jaipur News: मौसमी बीमारियों से बचाव रखने की गई अपील…….’हर रविवार मनाया जाएगा सूखा दिवस……

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

Jaipur News: सीएमएचओ जयपुर प्रथम डॉ. विजय सिंह फौजदार ने आमजन से अपील की है. सीएमएचओ ने अपील करते हुए कहा है कि जयपुरवासी प्रत्येक रविवार सूखा दिवस मनाए. सीएमएचओ ने अपील करते हुए कहा कि बढ़ती मौसमी बीमारियों के मद्देनज़र सतर्क रहते हुए प्रत्येक रविवार अपने घरों और आस-पास मच्छरों से बचाव हेतु सूखा दिवस मनाएं.

सूखा दिवस के अंतर्गत अपने घर और आस पास पानी इकट्ठा नहीं होने दें. घमले, पानी के कंटेनर और कूलर इत्यादि की साफ सफाई करें. परिंडों को सुखाकर पानी भरें. साथ ही छत पर पड़े कबाड व डिब्बों इत्यादि का पानी हटाकर सुखा लें.

World Mental Health Day 2024: क्या है वजह……..’कर्मचारियों में बढ़ रही हैं मानसिक स्वास्थ्य की समस्याएं…..

सीएमएचओ जयपुर प्रथम डॉ विजय सिंह फौजदार का कहना है कि प्रत्येक रविवार इस क्रिया विधि को दोहराएं. इससे मौसमी बीमारियों जैसे डेंगू, मलेरिया इत्यादि पर अंकुश लगाने मे मदद मिलेगी और आप स्वस्थ और निरोग रहेंगे. आमजन से अपील है कि डेंगू नियंत्रण के लिए अपने घर के आस-पास पानी एकत्रित न होने दें, जिससे मच्छरों की व्यत्पत्ति पर रोक लगाई जा सके.

साथ ही घर के दरवाजे खिड़की बंद रखें, जिससे मच्छर अंदर ना आ सके. घर पर रखे कंटेनर, जिसमे पानी एकत्रित होता है उनको नियमित साफ करें. पूरी बांह के कपड़े पहने, जिससे मच्छर आपको न काट सके. उन्होंने अपील करते हुए कहा कि जागरुक रहकर ही डेंगू जैसी बीमाऱी से लड़ा जा सकता है. यदि फिर भी तबियत खराब हो और बुखार आ जाए तो तुरंत अपने नजदीकी सरकारी चिकित्सालय में जाएं एवं निशुल्क इलाज प्राप्त करें.

DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर