auruhana2.kz
autokolesa.kz
costacoffee.kz
icme2017.org
kenfloodlaw.com
Vavada
Chicken Road
카지노 사이트 추천
betify

Explore

Search

August 26, 2025 9:49 am

Gold & Sliver Rate Today: जानिए आपके शहर का रेट……..’29 जुलाई को सोने के भाव में गिरावट…….’

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

आज सोमवार, 29 जुलाई को सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई है। सावन महीने के दूसरे सोमवार को सोना सस्ता हुआ है। पिछले एक हफ्ते में देश के ज्यादातर राज्यों में सोने की कीमतें 6,200 रुपये तक कम हो गई हैं।

दिल्ली में सोने का भाव

  • 22 कैरेट: ₹63,990 प्रति 10 ग्राम
  • 24 कैरेट: ₹69,140 प्रति 10 ग्राम

मुंबई में सोने का भाव

  • 22 कैरेट: ₹63,240 प्रति 10 ग्राम
  • 24 कैरेट: ₹68,990 प्रति 10 ग्राम

अहमदाबाद में सोने का भाव

  • 22 कैरेट: ₹63,290 प्रति 10 ग्राम
  • 24 कैरेट: ₹69,040 प्रति 10 ग्राम

देश के अन्य प्रमुख शहरों में सोने की कीमत

शहर 22 कैरेट (प्रति 10 ग्राम) 24 कैरेट (प्रति 10 ग्राम)

  • चेन्नई ₹64,640 ₹70,520
  • कोलकाता ₹63,240 ₹68,990
  • गुरुग्राम ₹63,339 ₹69,140
  • लखनऊ ₹63,339 ₹69,140
  • बेंगलुरु ₹63,240 ₹68,990
  • जयपुर ₹63,339 ₹69,140
  • पटना ₹63,290 ₹69,040
  • भुवनेश्वर ₹63,240 ₹68,990
  • हैदराबाद ₹63,240 ₹68,990

बुलियन मार्केट में शुक्रवार को सोने का भाव

शुक्रवार को विदेशी बाजारों में मजबूती के चलते स्थानीय सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में तेजी लौटी। सोना 50 रुपये बढ़कर ₹70,700 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना ₹70,650 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, शुक्रवार को सोने की 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता का भाव 50-50 रुपये बढ़कर क्रमशः ₹70,700 और ₹70,350 प्रति 10 ग्राम रहा। चांदी का भाव भी 400 रुपये की तेजी के साथ ₹84,400 प्रति किलोग्राम हो गया है।

मिस्ड कॉल के जरिए जानें सोने का ताजा रेट

आप सोने की ताजा कीमतों का पता घर बैठे आसानी से लगा सकते हैं। इसके लिए आपको बस अपने मोबाइल फोन से एक मिस्ड कॉल (ब्लैंक कॉल) करना है। 8955664433 पर मिस्ड कॉल देकर आप 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड के ताजा रेट की जानकारी पा सकते हैं। ब्लैंक कॉल करते ही आपके पास एक एसएमएस (SMS) आएगा, जिसमें गोल्ड के रेट की जानकारी दी जाएगी।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

सावन के हर सोमवार को मंदिर में हजारों भक्तों की उमड़ती है भीड़…….’हाथरस में भक्तों पर कृपा बरसा रहे बाबा बाबुलनाथ……’

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर
ligue-bretagne-triathlon.com
pin-ups.ca
pinups.cl
tributementorship.com
urbanofficearchitecture.com
daman game login