Explore

Search

November 21, 2026 10:59 am

मुंबई के कुर्ला में कपल से बदसलूकी, कमेंटबाजी का विरोध करने पर 8 नाबालिगों ने की मारपीट, पुलिस ने हिरासत में लिया

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के कुर्ला इलाके में एक युवक और युवती के साथ बदसलूकी और मारपीट का मामला सामने आया है। दोनों फीनिक्स मॉल के पास स्थित महानगरपालिका के एक उद्यान में फोटो खींच रहे थे। इसी दौरान 8 से 10 नाबालिग लड़कों के समूह ने उनके साथ अभद्रता शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने कपल के साथ मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

फोटो खींच रहे कपल पर की अश्लील टिप्पणी

जानकारी के मुताबिक, युवक और युवती गार्डन में तस्वीरें खींच रहे थे। तभी वहां मौजूद लड़कों के समूह ने उन पर अश्लील टिप्पणियां करनी शुरू कर दीं। कपल ने जब इस हरकत का विरोध किया तो विवाद बढ़ गया और लड़कों ने दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी।

चप्पल और डंडे से हमला, VIDEO वायरल

वायरल वीडियो में कुछ लड़के कपल के साथ अभद्रता और मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान एक लड़का युवक को चप्पल जैसी वस्तु से मारता नजर आता है, जबकि दूसरा युवती के सिर पर डंडे से वार करता दिखाई देता है। घटना के दौरान वहां मौजूद लोगों ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

8 नाबालिग हिरासत में, केस दर्ज

पीड़ित युवक-युवती की शिकायत के बाद घाटकोपर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आठ नाबालिगों को हिरासत में लिया है। पुलिस उपायुक्त गणेश शिंदे के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 189(2), 189(4), 118(1), 352 और 351(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, सभी आरोपियों को किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश किया जाएगा। मामले की जांच जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इस घटना के सामने आने के बाद सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं और कपल की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

Rashmi Repoter
Author: Rashmi Repoter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर