Explore

Search

November 20, 2026 1:40 pm

सोना-चांदी खरीदने वालों की मौज, एक साल के निचले स्तर पर सोना, ₹6 हजार टूटा भाव; चांदी भी ₹10 हजार सस्ती

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। सोने का भाव गिरकर 1.23 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, चांदी की कीमत में भी करीब 10 हजार रुपये की कमी आई है और इसका भाव 1.50 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया है। कीमती धातुओं की कीमतों में आई इस गिरावट से बाजार में हलचल है।

MCX पर सोने-चांदी के वायदा भाव में बड़ी गिरावट

शुक्रवार, 20 नवंबर को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई। सोने का दिसंबर वायदा भाव गिरकर करीब 1.22 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया। वहीं, चांदी का दिसंबर वायदा भाव करीब 1.49 लाख रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया। कारोबार के दौरान दोनों कीमती धातुओं पर बिकवाली का दबाव देखने को मिला।

आखिर क्यों गिर रहे हैं सोने-चांदी के दाम?

सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट के पीछे कई अंतरराष्ट्रीय कारण बताए जा रहे हैं। अमेरिकी डॉलर लगातार मजबूत हो रहा है। इसके अलावा अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका भी बढ़ी है।

ब्याज दरें बढ़ने की उम्मीद से निवेशकों का रुझान सोने जैसी कीमती धातुओं से हट रहा है। यही वजह है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव बना हुआ है।

आगे और सस्ता होगा सोना-चांदी?

कीमतों में आई इस बड़ी गिरावट के बाद खरीदारों और निवेशकों की नजर अब बाजार की अगली चाल पर है। हालांकि, कीमतें आगे और गिरेंगी या दोबारा तेजी आएगी, इसका अनुमान लगाना मुश्किल है। अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर की चाल और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के फैसलों का असर आने वाले दिनों में भी सोने-चांदी की कीमतों पर पड़ सकता है।

खरीदारी से पहले जान लें ये जरूरी बात

सोने-चांदी के भाव अलग-अलग शहरों और बाजारों में अलग हो सकते हैं। इसके अलावा सोने की शुद्धता, GST और मेकिंग चार्ज के कारण अंतिम कीमत में अंतर आता है। इसलिए गहने खरीदने से पहले अपने शहर के ताजा रेट और हॉलमार्क की जानकारी जरूर जांच लें।

Rashmi Repoter
Author: Rashmi Repoter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर