Explore

Search

July 26, 2026 6:35 pm

27वां कारगिल विजय दिवस कारगिल के अमर वीरों को मुख्यमंत्री ने अर्पित की श्रद्धांजलि अमर जवान ज्योति पर पुष्पचक्र किया अर्पित शहीदों के सर्वाेच्च बलिदान को किया नमन

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को जयपुर स्थित अमर जवान ज्योति पहुंचकर पुष्पचक्र अर्पित किया तथा कारगिल युद्ध में मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वाेच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए वीर सैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य, पराक्रम और त्याग को नमन करते हुए कहा कि कारगिल के वीरों का बलिदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि भारतीय सेना के वीर जवानों ने विषम परिस्थितियों में अद्वितीय साहस और अदम्य वीरता का परिचय देकर मातृभूमि की रक्षा की तथा विश्व पटल पर भारत के शौर्य का परचम लहराया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र अपने वीर सैनिकों और शहीदों के सर्वाेच्च बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा तथा राज्य सरकार सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों के सम्मान एवं कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
इस दौरान उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सहित सेना, पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। समारोह के दौरान सभी ने दो मिनट का मौन रखकर कारगिल के अमर वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके अद्वितीय साहस और राष्ट्रभक्ति का स्मरण किया।
Rashmi Repoter
Author: Rashmi Repoter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आज फोकस में

श्री देवनानी से श्री बोस मिले पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष श्री रथीन्द्र बोस ने किया राजस्थान विधानसभा का अवलोकन विधान मंडलो में सदन संचालन और नवाचारों पर दोनों अध्यक्षों की चर्चा

Read More »
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर