Explore

Search

May 3, 2026 10:47 pm

2589 वां बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव बड़े उत्साह के साथ हुआ सम्पन्न

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

जयपुर, विश्व शांति, करुणा और मानवता के प्रतीक भगवान गौतम बुद्ध की जयंती के उपलक्ष्य में 2589वां बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव सवाई माधोपुर में बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया, इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं नागरिकों ने भाग लिया, कार्यक्रम की शुरुआत तथागत भगवान बुद्ध के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई उपस्थित वक्ताओं ने भगवान बुद्ध के जीवन उनके उपदेशों तथा बहुजन हिताय बहुजन सुखाय के संदेश को अपनाने का आह्वान किया, इस अवसर पर रामचरण बौद्ध रायसिंह बौद्ध संजय बैरवा राजेश पहाड़िया एवं भौरी लाल कमल द्वारा अपने प्रेरणादायक आशीर्वचन प्रदान किए गए, वक्ताओं ने कहा कि भगवान बुद्ध के बताए मार्ग त्रिशरण चार आर्य सत्य एवं अष्टांगिक मार्ग आज के समय में अत्यंत प्रासंगिक हैं, और समाज को शांति समता एवं भाईचारे की दिशा में आगे बढ़ाते हैं, कार्यक्रम के दौरान भिक्षुओं द्वारा मंगल पाठ किया गया तथा सभी ने विश्व शांति सुख एवं समृद्धि की कामना की, उपस्थित जनसमूह ने बुद्ध के सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प भी लिया|

 

 

 

 

Bharat Lal Prajapat
Author: Bharat Lal Prajapat

Reporter Malviya Nagar Jaipur

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर