Explore

Search

November 27, 2026 5:42 am

Rajasthan News: Love Story का हो सकता है मामला…….’कांस्टेबल ने महिला कांस्टेबल और खुद को मारी गोली……

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

जयपुर। चित्तौडगढ़ जिले में बेगूं पुलिस उपाधीक्षक के गनमैन कांस्टेबल की ओर से बेगूं थाने की महिला कांस्टेबल को गोली मारने का मामला सामने आया है। इसके बाद कांस्टेबल ने खुद को भी गोली मार ली। घटना के बाद दोनों को घायलवस्था में अस्पताल ले जाया गया। जहां से दोनों को गंभीर हालत में चित्तौडगढ़ रेफर किया गया। जहां दोनों का इलाज जारी है।

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि महिला कांस्टेबल पूनम सोमवार शाम करीब सात बजे थाने के सामने स्थित किराए के कमरे पर पहुंची तो कांस्टेबल सियाराम वहां पहले से मौजूद था। उसने सर्विस पिस्टल से कांस्टेबल पूनम को गोली मार दी और खुद को भीगोली मार ली। घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। लेकिन मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा होने की संभावना जताई जा रही है। क्योंकि दोनो अविवाहित है।

Stage 4 Cancer: जानें क्या है दावा……..’इन देसी चीजों से सिद्धू की पत्नी ने दी कैंसर को मात……

2023 में हुई दोनों की पोस्टिंग…

दोनों को पुलिस विभाग में लगे दो वर्ष भी नही हुए है। करीब 16-17 माह पूर्व ही दोनों की बेगूं में पोस्टिंग हुई थी। पूनम मूलत: दौसा और सियाराम कोटा का निवासी है। पूनम बेगूं थाने में नियुक्त थी। वहीं सियाराम पुलिस उपाधीक्षक बेगूं अंजलि सिंह का गनमैन था।

शाम को अतिक्रमण निरोधी दस्ते में मौजूद थी पूनम…

सोमवार शाम को ठुकराई पंचायत में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही थी। अतिक्रमण हटाने के दौरान जाप्ते में पूनम भी शामिल थी। दस्ते में मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने बताया कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान पूनम किसी भी प्रकार से परेशान नजर नहीं आ रही थी। पूनम एवं सियाराम के बारे में किसी को भी कोई विशेष जानकारी नहीं थी। पूनम ने थाने के सामने एक कमरा किराए ले रखा था। शाम 7 बजे जैसे ही वो घर पहुंची। उसके बाद यह घटनाक्रम हुआ।

गोली की आवाज सुन पहुंचे पड़ोसी…

कमरे में दो गोली चलने की आवाज सुन कर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने थाने में सूचना दी। जानकारी के बाद पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह, पुलिस उप अधीक्षक विनय चौधरी सहित बड़ी संख्या में पुलिस जाप्ता सांवलियाजी अस्पताल पहुंचा।

इनका कहना है…

कांस्टेबल ने महिला कांस्टेबल को सर्विस पिस्टल से गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मारी है। घटना के कारणों का पता लगा रहे हैं।

DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर