करौली। जिला परिषद करौली के वार्ड नंबर 34 से कांग्रेस प्रत्याशी सीमा मीणा ने चुनाव के अंतिम दिन पूरी ताकत झौंकते हुए अपने जनसंपर्क क्षेत्र के गांवों में मतदाताओं से संपर्क कर मतदाताओं से अपील की है कि बैलेट नंबर 02 पर हाथ के पंजे के निशान पर मुहर लगाकर कांग्रेस को विजयी बनाएं।
सीमा मीणा ने बताया कि वे वार्ड के सभी गांवों में जाकर लोगों की समस्याओं को सुन रही हैं और विकास के वादे कर रही हैं। उनके जनसंपर्क क्षेत्र में खिरखुड़ी, पाडली, मंडेरु, करोरी, गाजीपुर, मेरेड़ा, खेड़ी, गोपालपुरा, बोल, जौण, डोरावली, कमालपुरिया, जोधपुर, भोलू की कोठी, झल्ला की हवेली, खानपुर, विशनपुरा, चक गाजीपुर, तुर्कपुर, नांद का पूरा, खेड़िया और रुडी खेड़िया जैसे गांव शामिल हैं।

उन्होंने मतदाताओं से कहा कि कांग्रेस के प्रतीक हाथ के पंजे पर मुहर लगाकर वार्ड को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने में सहयोग करें। सीमा मीणा जनसंपर्क कर गांव-गांव जाकर लोगों से मिल रही हैं। करौली जिला परिषद सदस्य चुनाव में वार्ड नंबर 34 में मुकाबला बेहद दिलचस्प और रोचक है।
ज्ञातव्य है कि कांग्रेस से सीमा मीना पहली बार चुनाव लड़ रही हैं और अपने क्षेत्र के लोगों के बीच साफ सुथरी छवि के लिए जानी जाती हैं,जिसकी बदौलत इस चुनाव में उन्हें अच्छा जनसमर्थन मिल रहा है।








