Explore

Search

November 14, 2026 1:56 am

लेटेस्ट न्यूज़

पवन सिंह के खिलाफ लड़ाई में छलका ज्योति सिंह का दर्द! कोर्ट में रो पड़ीं, बोलीं- ‘क्या कानून से भी ऊपर हैं?’

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहा विवाद एक बार फिर चर्चा में है। दोनों के रिश्तों में आई कड़वाहट अब कानूनी लड़ाई का रूप ले चुकी है। इस बीच बलिया फैमिली कोर्ट में सुनवाई के बाद ज्योति सिंह मीडिया के सामने भावुक हो गईं। उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े और उन्होंने अपने पति पवन सिंह की गैरमौजूदगी पर नाराजगी जाहिर की।

दरअसल, पवन सिंह और ज्योति सिंह के बीच भरण-पोषण (गुजारा भत्ता) का मामला बलिया परिवार न्यायालय में चल रहा है। 12 नवंबर को हुई सुनवाई में ज्योति सिंह कोर्ट पहुंचीं, लेकिन पवन सिंह खुद अदालत में पेश नहीं हुए। उनकी तरफ से वकील ने अदालत में पक्ष रखा। इस दौरान ज्योति का दो पन्नों का बयान भी दर्ज किया गया।

पवन सिंह की गैरमौजूदगी पर भड़कीं ज्योति

ज्योति सिंह का आरोप है कि वह लंबे समय से अदालत के चक्कर काट रही हैं, लेकिन पवन सिंह बार-बार कोर्ट में पेश नहीं हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई के कारण उन्हें लगातार मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्योति ने सवाल उठाया कि क्या किसी व्यक्ति के पास पैसा और रसूख होने का मतलब यह है कि वह अदालत की तारीखों को नजरअंदाज कर सकता है?

‘क्या कानून से भी ऊपर हैं?’

मीडिया से बातचीत के दौरान ज्योति ने पवन सिंह की गैरमौजूदगी पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या वह खुद को कानून से भी ऊपर समझते हैं? उन्होंने सरकार से भी सवाल किया। ज्योति का कहना था कि सरकार बेटियों के सम्मान और उनके अधिकारों की बात करती है, लेकिन एक महिला को अपने हक के लिए अदालत के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।

पवन सिंह पर पहले भी लगा था जुर्माना

रिपोर्ट के मुताबिक, इससे पहले अक्टूबर में अदालत ने पवन सिंह के कोर्ट में पेश नहीं होने पर 3 हजार रुपये का जुर्माना लगाया था। उस समय उनके वकील ने मां की तबीयत खराब होने की वजह बताते हुए मेडिकल दस्तावेज अदालत में पेश किए थे।

कब हुई थी पवन सिंह और ज्योति की शादी?

पवन सिंह और ज्योति सिंह की शादी 6 मार्च 2018 को हुई थी। हालांकि, शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के रिश्तों में खटास आ गई और वे अलग रहने लगे। पवन सिंह ने आरा कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की थी, जबकि ज्योति ने 22 अप्रैल 2022 को बलिया कोर्ट में भरण-पोषण की मांग करते हुए याचिका दायर की थी।

फिलहाल दोनों के बीच कानूनी विवाद जारी है। इस मामले की अगली सुनवाई 3 दिसंबर को होगी। अब देखना होगा कि अगली तारीख पर पवन सिंह अदालत में पेश होते हैं या नहीं और इस लंबे विवाद में आगे क्या मोड़ आता है।

Rashmi Repoter
Author: Rashmi Repoter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर