Explore

Search

January 20, 2025 2:25 am

लेटेस्ट न्यूज़

क्या बोले अरविंद केजरीवाल……..’दिल्ली चुनाव में अचानक कांग्रेस-AAP के गठबंधन की चर्चा……..

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन की बात सामने आई है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि बात फाइनल स्टेज में पहुंच चुकी है। गठबंधन में कांग्रेस और ‘आप’ के अलावा इंडिया गठबंधन के कुछ अन्य दलों को भी शामिल किया जाएगा। हालांकि, ‘आप’ प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने गठबंधन की संभावना से इनकार किया है। उन्होंने एएनआई के ट्वीट को साझा करते हुए कहा कि उनकी पार्टी अपने बूते चुनाव में उतरेगी और कांग्रेस से गठबंधन की संभावना नहीं है।

Bigg Boss 18: फैंस बोले ‘शर्म आनी चाहिए’……..’अविनाश मिश्रा ने विवियन डीसेना को घर से बेघर करने के लिए किया नॉमिनेट…….

एएनआई ने सूत्रों के हवाले से दावा किया था कि 70 सदस्यीय विधानसभा में ‘आप’ कांग्रेस को 15 सीटें देने को तैयार है, जबकि ‘इंडिया’ गठबंधन के अन्य दलों के लिए 1-2 छोड़ी जाएंगी। बची हुई 54-55 सीटों पर आम आदमी पार्टी लड़ेगी। 2015 और 2020 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई थी, जबकि आम आदमी पार्टी ने पहले 67 और फिर 62 सीटों पर कब्जा जमाते हुए प्रचंड जीत हासिल की थी।

इससे पहले ‘आप’ और कांग्रेस ने अकेले ही सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कही थी। दोनों दल प्रचार में भी जुट चुके हैं। ‘आप’ तो 31 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान भी कर चुकी है। दूसरी तरफ कांग्रेस भी पूरी दिल्ली में यात्रा निकाल रही है।

10 सालों की एंटी इनकंबेंसी का सामना करते हुए चुनाव लड़ने जा रही ‘आप’ ने एक तरफ जहां 18 सीटों पर विधायकों की सीट छीन ली है तो दूसरी तरफ अब गठबंधन को भी तैयार दिख रही है। हालांकि, लोकसभा चुनाव में भी दोनों दलों ने दिल्ली में गठबंधन किया था, लेकिन इसका कोई खास फायदा नहीं हुआ। गठबंधन को सभी सीटों पर हार का सामना करना पड़ा। बाद में दोनों दलों के नेताओं ने एक दूसरे पर ठीकड़ा फोड़ा था।

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर