Explore

Search

October 6, 2026 1:40 am

भाजपा कार्यालय में उत्साह का माहौल,बुलाई उच्च स्तरीय बैठक

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

जयपुर। प्रदेश की 309 नगर निकायों के कुल 10,245 वार्डों की मतगणना जारी है. सुबह 11 बजे तक के घोषित परिणामों में सत्तारूढ़ भाजपा 1401 वार्ड जीतकर सबसे आगे चल रही है, जबकि मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने 1211 वार्डों पर कब्जा जमाया है. अन्य दलों में आरएलपी ने 33, सीपीआईएम ने 5 और आम आदमी पार्टी ने 2 सीटें हासिल की हैं. इस त्रिशंकु मुकाबले के बीच 703 वार्डों में निर्दलीयों ने बाजी मारी है, जो बोर्ड गठन में निर्णायक भूमिका निभाएंगे।

प्रदेश की 309 नगर निकायों के चुनाव परिणाम को लेकर भाजपा में उत्साह का माहौल है। शुरुआती परिणाम और रुझानों पर भाजपा की अच्छी बढ़त है, प्रारम्भिक परिणाम पर भाजपा में उत्साह का माहौल दिखाई दे रहे प्रारम्भिक परिणाम मिलती बढ़त को देखते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ मुख्यमंत्री आवास पर सीएम भजनलाल से मिलने पहुंचे। इस दौरान प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार भी साथ में मौजूद हैं तीनों के बीच में निगम बोर्ड को लेकर रणनीतिक चर्चा हो रही है।

जहां पर भाजपा का बोर्ड नहीं बना, लेकिन बोर्ड बनाने को लेकर काफी नजदीक है वहां पर निर्दलियों का सहयोग लिया जा सकता है. इसको लेकर रणनीति बन रही है. शुरुआती परिणाम पर प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अभी चुनाव परिणामों के प्रारंभिक आंकड़े सामने आए हैं और पार्टी के लिए अच्छे संकेत मिल रहे हैं. अभी पूरे परिणाम आने का इंतजार करना चाहिए, लेकिन शुरुआती स्थिति भाजपा के पक्ष में दिखाई दे रही है।

मदन राठौड़ ने कहा कि भाजपा को प्रदेशभर में अच्छे परिणाम मिलने की उम्मीद है उन्होंने दावा किया कि मौजूदा आंकड़ों को देखते हुए यह माना जा सकता है कि भाजपा बड़ी संख्या में नगर निकायों में अपना बोर्ड बनाने में सफल होगी उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चुनाव में पूरी मेहनत और मजबूती के साथ काम किया है, जिसका असर अब चुनाव परिणामों में दिखाई दे रहा है।

बेहतर तस्वीर सामने आएगी : राठौड़ ने कहा कि अभी सभी निकायों के परिणाम आने बाकी हैं, इसलिए अंतिम तस्वीर स्पष्ट होने में कुछ समय लगेगा. इसके बावजूद शुरुआती नतीजों ने पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ाया है. उन्होंने विश्वास जताया कि मतगणना पूरी होने के बाद भाजपा के पक्ष में और बेहतर तस्वीर सामने आएगी. साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी प्रदेश की अधिकतर नगर निकायों में बोर्ड बनाने की स्थिति में रहेगी।

प्रदेश की नगर निकायों में आ रही परिणाम काफी रोचक और मुकाबलेदार भी हो रहे हैं. कई जगह पर निर्दलीयों ने बड़ी संख्या में जीत हासिल की है। इसके बाद कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियों की बोर्ड बनाने को लेकर राजनीतिक रस्साकस्सी तेज हो गई है। प्रारंभिक परिणामों के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात भी इसी और इशारा कर रही है। माना जा सकता है कि जहां पर भाजपा को पूर्ण रूप से स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है और निर्दलीयों के सहयोग से बोर्ड बनाया जा सकता है। इन विषयों पर दोनों ही नेताओं के बीच में चर्चा हो रही है, निर्दलीयों को किस तरह से भारतीय जनता पार्टी के साथ जोड़ा जाए इसको लेकर मुख्यमंत्री आवास में रणनीति बना रही है।

 

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर