Explore

Search

October 6, 2026 6:24 am

वार्ड 110 से जयपुर की पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल हारी,भाजपा छोड़ कांग्रेस ज्वाइन किया था, 21 साल के फाइज हसन ने वार्ड 71 से दर्ज की जीत

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

जयपुर। जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों में हुए मतदान की काउंटिंग चल रही है। फिलहाल बीजेपी 68 सीट पर जीत के साथ आगे चल रही है। कांग्रेस ने 48 और निर्दलीय ने 14 सीट पर जीत दर्ज की है। भाजपा अब बहुमत से केवल 8 सीट दूर है। ऐसे में अब बीजेपी की बोर्ड बनता दिख रहा है।

बीजेपी की ज्योति खंडेलवाल की बड़ी हार

वहीं बीजेपी के लिए एक बड़ी हार वार्ड 110 से जयपुर की पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल के रूप में सामने आई है। उनके सामने कांग्रेस से सुनीता मेठी थी। सुनीता पिछली बार के पार्षद अरविंद मेठी की पत्नी हैं। सुनीता मेठी ने उन्हें पछाड़ दिया। ज्योति खंडेलवाल एक भी बूथ पर नहीं जीती हैं। बीजेपी के 112 वार्ड से बीजेपी के सुनील कोठारी जीते है। कोठारी को मेयर पद के दावेदारों में माना जा रहा है।

कांग्रेस प्रत्याशी की रिकॉर्ड जीत

वहीं वार्ड 71 से कांग्रेस प्रत्याशी फाइज हसन ने जीत हासिल की है। यहां दूसरे नंबर पर निर्दलीय और तीसरे नंबर बीजेपी उम्मीदार रही है। फाइज हसन 21 साल के है। ऐसे में नगर निगम में जेन जी की एंट्री हो गई है। वहीं वार्ड 124 से कांग्रेस की कांता देवी ने केवल 5 वोट से जीत दर्ज की है। वार्ड 113 से कांग्रेस के गजनफ़र अली ने रिकॉर्ड 10,014 वोट से जीत हासिल की है। इस वार्ड से बीजेपी उम्मीदवार फरीद्दुदीन जैकी की जमानत जब्त हो गई।

कई वार्डों में रिजल्ट होल्ड

वहीं वार्ड 25 और 47 में ईवीएम मशीन में खराबी के कारण मतगणना को फिलहाल रोक दिया गया है। वार्ड 34 और 72 के रिजल्ट को भी होल्ड पर रखा गया है। सीकर रोड स्थित भवानी निकेतन परिसर के फार्मेसी कॉलेज में ईवीएम मशीनों से वोटों की गिनती हो रही है। इससे पहले बैलेट पेपर की गणना हो हुई थी। काउंटिंग के लिए निर्वाचन शाखा ने यहां 15 कक्ष रिजर्व किए हैं, जहां मतगणना के लिए 150 टेबल लगाई है।

 

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर