Explore

Search

March 11, 2025 7:16 am

लेटेस्ट न्यूज़

Virat Kohli Anushka: इस अंदाज में नजर आईं अनुष्का शर्मा……..’शॉपिंग बैग हाथ में लिए दिखे विराट कोहली…..

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने शादी के बाद जैसे बॉलीवुड को अलविदा ही कह दिया है। लेकिन उनको अब देखकर लगता है कि उन्होंने बॉलीवुड को ही नहीं बल्कि भारत को भी हमेशा के लिए अलविदा कहने का मन बना लिया है। हाल ही में अनुष्का और विराट का एक वीडियो लंदन से सामने आया है, जिसमें कपल लंदन में शॉपिंग करते दिखाई दिए।

लंदन में दिखाई दिए अनुष्का-विराट

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इस समय लंदन में हैं, जहां वे सभी चकाचौंध और ग्लैमर की दुनिया से दूर एक शांत और खुशहाल जीवन जी रहे हैं। हाल ही में, दोनों लंदन में जब खरीदारी करने निकले, तभी उन्हें किसी ने कैमरे में कैद कर लिया। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में अनुष्का और विराट सड़क पर चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। अनुष्का ने ब्लैक पैंट के साथ व्हाइट टॉप पहना हुआ था और लाल रंग का हैंडबैग लिए हुए थीं। दूसरी ओर, विराट उनके पीछे चलते हुए दिखाई दे रहे थे। उनके हाथ में कुछ शॉपिंग बैग थे।

Mohsin Khan: बदलने पड़े थे इतने अस्पताल……..’32 साल के मोहसिन खान को पिछले साल आया था हार्ट अटैक……

दोनों की कैसे और कहां हुई थी मुलाकात

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की पहली मुलाकात 2013 में एक टेलीविजन विज्ञापन की शूटिंग के दौरान हुई थी। दोनों उसी समय एक-दूसरे को डेट करने लगे थे लेकिन उन्होंने अपने रिश्ते को छुपा कर रखा था। 2017 में, उन्होंने इटली में एक निजी समारोह में परिवारजनों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी रचाई थी। इस जोड़े ने जनवरी 2021 में अपने पहले बच्चे, एक बच्ची वामिका का स्वागत किया इसके बाद इस साल फरवरी में, वे एक बार फिर माता-पिता बने जब उन्होंने एक बच्चे का स्वागत किया। उस समय, अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर खुलासा किया कि उन्होंने लड़के का नाम अकाय रखा है।

अनुष्का और विराट अब दोनों बच्चों के साथ लंदन शिफ्ट हो गए हैं। हालांकि, अभिनेत्री के जल्द ही भारत आने की संभावना है। उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर खुलासा किया कि वह “जल्द ही” मुंबई वापस आएंगी। काम की बात करें तो अनुष्का शर्मा आखिरी बार शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ फिल्म ‘जीरो’ में नजर आई थीं।

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर