भ्रष्टाचारियों का गठबंधन है इंडी, गगरेट भाजपा के अनुसूचित जाति और त्रिदेव सम्मेलन में बोले केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खु के बयान पर भी किया अनुराग ने पलटवार। एंकर — केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने रविवार को गगरेट विधानसभा क्षेत्र के अनुसूचित जाति मोर्चा और त्रिदेव सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस मौके पर जसवां विधानसभा क्षेत्र के विधायक विक्रम ठाकुर, भाजपा के जिला अध्यक्ष बलवीर चौधरी और गगरेट उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी चैतन्य शर्मा सहित तमाम नेता अनुराग ठाकुर के साथ मौजूद रहे।
भाजपा के कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों की थाप पर केंद्रीय मंत्री का जोरदार स्वागत किया। जबकि केंद्रीय मंत्री ने भी कांग्रेस को जमकर निशाने पर लेते हुए एक के बाद एक कई हमले किए। उन्होंने विपक्ष के गठबंधन इंडी को भ्रष्टाचारियों का अड्डा बताया। अनुराग ने कहा कि यूपीए से नाम बदलकर गठबंधन को नया नाम देकर जनता के बीच आने वाले भ्रष्टाचारियों को लगातार तीसरी बार सबक सिखाया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा भाजपा के 400 पार के नारे को लेकर की गई टिप्पणी पर भी पलटवार किया। वी ओ 1 — गगरेट भाजपा द्वारा रविवार को अनुसूचित जाति मोर्चा और त्रिदेव सम्मेलन का आयोजन किया गया इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की जबकि जसवां परागपुर के विधायक विक्रम ठाकुर, भाजपा के जिला अध्यक्ष बलवीर चौधरी और गगरेट से भाजपा के प्रत्याशी चैतन्य शर्मा भी इस सम्मेलन में पहुंचे। गगरेट भाजपा के कार्यकर्ताओ ने मुबारिकपुर से लेकर गगरेट तक बाइक रैली के साथ अनुराग ठाकुर की अगुवाई की। वहीँ गगरेट स्थित सम्मेलन स्थल पर पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का जोरदार स्वागत किया। अनुराग ठाकुर ने दीप प्रज्वलित कर सम्मेलन का शुभारंभ किया। वहीं इस मौके पर उन्होंने भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव के साथ साथ गगरेट में होने वाले उपचुनाव के लिए भी उपयोगी टिप्स दिए और कार्यकर्ताओं में नया जोश भरा। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने विपक्ष के गठबंधन को भी निशाने पर लिया और उसे भ्रष्टाचारियों का अड्डा करार देते हुए कहा कि यूपीए से नाम बदलकर नया नाम इंडी रखकर जनता को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के गठबंधन में कोई जेल में है तो कोई बेल पर है। तुष्टिकरण की राजनीति करते हुए समुदाय विशेष को पोषित करने का कांग्रेस का प्रयास सफल नहीं होगा। उन्होंने कहा कि दरअसल विपक्ष भारत को कमजोर करने की साजिश रच रहा है यही कारण है कि सत्ता में आने पर देश के परमाणु हथियारों को खत्म करने की भी आधिकारिक घोषणा की गई है। मौजूदा समय में जहां विश्व के कई देशों में लड़ाई चल रही है ऐसे समय में भारत को कमजोर करना विदेशी ताकतों के इशारे पर काम करने का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी केरल के वायनाड में जिन संगठनों के सहयोग से चुनाव लड़ रहे हैं और यह वह ऑर्गेनाइजेशन है जिन्हें भारत के खिलाफ काम करने के लिए आरोपी बनाया जा चुका है। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस टुकड़े-टुकड़े गैंग के समर्थन से चुनाव मैदान में उतरी है लेकिन भारत को कमजोर करने के प्रयास सफल नहीं होंगे। बाइट — अनुराग सिंह ठाकुर (केंद्रीय मंत्री)FEED FILE — वी ओ 2 — हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खु द्वारा भाजपा के 400 पर के नारे को लेकर की गई टिप्पणी का भी अनुराग ठाकुर ने जवाब दिया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि साल 2014 में भाजपा ने 282 सीट हासिल की 2019 में आंकड़ा 303 तक जा पहुंचा और इस चुनाव में भाजपा 404 सीटों पर जीत हासिल करके अपने लक्ष्य को पूरा करेगी।
