Explore

Search
Close this search box.

Search

May 19, 2024 8:17 am

Our Social Media:

लेटेस्ट न्यूज़

Aaj ka Rashifal: आज का राशिफल

आज का राशिफल
WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

मेष राशि वालों को रुका हुआ धन मिलेगा

​मेष राशि वालों को रुका हुआ धन मिलेगा

मेष राशि के लिए आज का दिन खर्चीला लेकिन आनंद से भरपूर रहेगा। जो लोग बीमार चल ररे हैं उनकी सेहत में सुधार होगा लेकिन फिर भी सर्दी से बचने के प्रयास जरूरी हैं। करियर के क्षेत्र में परिस्थितियां आपके पक्ष में हैं। बेहतर होगा कि आप अपने काम से काम रखें और दूसरों के काम में दखल न दें। यात्रा पर जा रहे हैं तो सतर्कता और सावधानी का ख्याल रखना जरूरी है। आपके प्रिय से रिश्ते खराब हो सकते हैं। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। संतान संबंधी चिंताएं कम होंगी। स्वाभाविक सोच में बदलाव आएगा। प्रयास करने पर रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है।

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल के वृक्ष के नीचे दिया जलाएं।

​वृषभ राशि वालों की प्रतिष्ठा और लाभ में वृद्धि होगी

​वृषभ राशि वालों की प्रतिष्ठा और लाभ में वृद्धि होगी

आज वृषभ राशि वालों के लिए आय के मामले में दिन अच्छा रहने वाला है। सितारे कहते हैं कि आज बुधवार के दिन आपके परिवार में भी प्रेम और तालमेल बढ़ेगा लेकिन दांपत्य जीवन में किसी बात को लेकर कुछ उलझन की स्थिति रहेगी। प्यार के मामले में आपको सावधानी से काम लेना चाहिए, आपका गुप्त प्यार सबके सामने आ सकता है। कार्यक्षेत्र में आज का दिन मिलाजुला रहेगा, काम में रुचि कम रहेगी। लेकिन अच्छी बात यह रहेगी कि आप जितना भी काम करेंगे उसका पूरा प्रतिफल आपको प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी और आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रतिस्पर्धा एवं शत्रुता के कारण परेशानी संभव है, सतर्क रहें।

आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। श्री शिव चालीसा का पाठ करें।

​मिथुन उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी

​मिथुन उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी

मिथुन राशि के सितारे कहते हैं कि, कामकाज के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आप आज तन और मन से अपने कार्यक्षेत्र में बने रहेंगे जिससे आपको पूरा प्रतिफल प्राप्त होगा। जरूरी कार्यों पर आज धन भी खर्च होगा जिससे थोड़े चिंतित हो सकते हैं। लेकिन कमाई बनी रहेगी जिससे आप अधिक लोड नहीं लेंगे। दांपत्य जीवन के लिए दिन सामान्य रहेगा, लव लाइफ में प्रेम और आपसी सहयोग बना रहेगा। घर पर मित्रों और अतिथियों का आगमन होगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। जोखिम भरे कार्यों से लेकिन आपको बचना चाहिए। योजनाओं और कार्य के प्रति समर्पण से आपको आज फायदा मिल सकता है।

आज भाग्य 92% आपके पक्ष में रहेगा। सूर्य नारायण को अर्घ्य दें और गाय को गुड़ खिलाएं।

​कर्क राशि वालों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने वाली है

​कर्क राशि वालों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने वाली है

आज कर्क राशि के सितारे बताते हैं कि, दिन की शुरुआत आज अच्छी रहने वाली है। कार्यक्षेत्र में नए अवसरों की खोज करेंगे। आज आपको अपना बायोडाटा कहीं भेजने का फायदा मिल सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज सफलता मिलेगी। खर्चे बढ़ सकते हैं, लेकिन गैर जरूरी खर्चों पर नियंत्रण रख पाएंगे। विरोधियों पर आपका प्रभाव बना रहेगा, अहित नहीं कर पाएंगे। किसी भी प्रकार का जोखिम न लें। वरिष्ठ लोगों से मुलाकात का लाभ मिलेगा। कानूनी कार्यों में समय-सीमा का ध्यान रखें। कार्यकुशलता का लाभ मिलेगा।

आज भाग्य 81% तक आपके पक्ष में रहेगा। दुर्गा चालीसा का पाठ कीजिए, माता से आशीर्वाद लें।

​सिंह राशि वालों को सेहत का ध्यान रखना होगा

​सिंह राशि वालों को सेहत का ध्यान रखना होगा

आज आपको सावधान रहना होगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। इतना ही नहीं शिक्षा में भी व्यवधान आएगा। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो आज का दिन कुछ चुनौती लेकर आएगा। अपने किसी भी दोस्त को अपनी लव लाइफ में दखल न देने दें। पारिवारिक जीवन में थोड़ा तनाव रहेगा, हालांकि जो लोग शादीशुदा हैं उनका दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। ऑफिस में किसी से झगड़ा हो सकता है। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बन सकती है। यात्रा के दौरान अपना सामान सुरक्षित रखें। पैतृक संपत्ति के क्षेत्रों में प्रगति होगी।ॉ

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। जरूरतमंदों को वस्त्र एवं भोजन का दान करें।

​कन्या राशि वाले आज रचनात्मक और भावुक रहेंगे

​कन्या राशि वाले आज रचनात्मक और भावुक रहेंगे

आज कन्या राशि में गोचर करते हुए चंद्रमा बता रहे हैं कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आप अपने जीवनसाथी पर पूरा ध्यान देंगे और उनकी बातें भी सुनेंगे। अपने मन में चल रही परेशानियों का भी आपको हल मिलेगा। दांपत्य जीवन बेहतर बनेगा। आज व्यवसाय में प्रगति का दिन है। आपकी कई योजनाएं सफल होंगी, इससे आपको भी खुशी मिलेगी। आपके परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य कुछ नरम रह सकता है जिससे मन परेशान हो सकता है। रचनात्मक कार्यों में आपको आज सफलता मिलेगी। लेकिन भावुकता पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें। स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेंगे। भाई-बहनों से रिश्ते मजबूत होंगे।

आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। उपाय के तौर पर रामरक्षा स्तोत्र का पाठ कीजिए।

​तुला राशि के जातक खानपान में संतुलन रखें

​तुला राशि के जातक खानपान में संतुलन रखें

सितारे बताते हैं कि आज तुला राशि वालों का दिन खर्चीला रहेगा। आर्थिक विषयों को लेकर मन उलझन में रहेगा। अपने भोजन में अधिक मसालों का प्रयोग न करें। माता से सुख सहयोग मिलेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। भाई-बहनों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है जिससे मन विचलित हो सकता है। यात्रा में परेशानी हो सकती है, अगर संभव हो तो यात्रा टाल दें। लाइव लाइफ के मामले में दिन अच्छा रहेगा। आप अपने दोस्तों के साथ किसी सरप्राइज पार्टी का प्लान बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में दिन अनुकूल रहेगा लेकिन व्यस्तता बनी रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें।

आज भाग्य 66% आपके पक्ष में रहेगा। तुलसी माता को दूध मिश्रित जल से अर्घ्य दें।

​वृश्चिक राशि वालों का आकस्मिक खर्च होने वाला है

​वृश्चिक राशि वालों का आकस्मिक खर्च होने वाला है

वृश्चिक राशि के सितारे बताते हैं कि आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। लव लाइफ भी आपकी सफल और सुखद रहेगी। लेकिन वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं, यहां परेशानी होने की आशंका है। खान-पान पर भी ध्यान दें, उदर संबंधी परेशानी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में दिन आपका सामान्य रहेगा, काम का दबाव बना रहेगा लेकिन दोस्तों के साथ बातचीत से माहौल बोझिल नहीं होगा। आकस्मिक खर्च अधिक हो सकता। आज आप तनावग्रस्त और थकान भी महसूस करेंगे जिससे आज आप अपनी कुछ योजनाओं को टाल भी सकते है। सलाह है कि जोखिम न लें और धैर्य से काम लें।

आज भाग्य 68% तक आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

​धनु राशि वालों को परिवार और प्यार का सपोर्ट मिलेगा

​धनु राशि वालों को परिवार और प्यार का सपोर्ट मिलेगा

धनु राशि के सितारे कहते हैं कि आज आज आपको अपने परिवार से अपेक्षित और पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। आपके हर काम में परिवार के लोग साथ खड़े होंगे। कार्यक्षेत्र में दोस्तों और सहकर्मियों के सहयोग से दिन बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन में अनुकूल परिणाम मिलेंगे। स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखना होगा यहां थोड़ी परेशानी होने की आशंका है। अगर आप किसी से प्यार करते हैं तो आज उन्हें अपने परिवार से मिलवाने का बेहतर दिन है, आपके रिश्ते में गहराई आएगी और विश्वास बढेगा।। आज रुचकर भोजन और पकवानों का आनंद लेंगे। आपकी योजना सफल होगी। काम की सराहना होगी और आय में वृद्धि होगी। घरेलू उपयोग की वस्तुओं की खरीदारी पर धन खर्च करेंगे।

आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। नारायण कवच का पाठ करना लाभदायक रहेगा।

मकर राशि वालों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे

मकर राशि वालों को  लाभ के अवसर प्राप्त होंगे

मकर राशि के लिए सितारे बताते हैं कि आज का दिन आपके लिए अनुकूल और सुखद रहने वाला है। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा सफल और लाभदायक रहेगी। ख़र्चे बहुत ज़्यादा होंगे, इसलिए अपना बजट पहले से ही तय कर लें और इन पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें। किसी नवीन कार्य योजना के सफल होने से आप मन से प्रसन्न रहेंगे। लव लाइफ के मामले में दिन आपका उलझन वाला रहेगा। परिवार से सहयोग मिलेगा। आज धन लाभ के अवसर भी आप प्राप्त करेंगे। मान सम्मान से आपका मन आज उत्साहित रहेगा। कारोबार में सोच-समझकर निर्णय लेने पर अपेक्षित लाभ होने की संभावना है।

आज भाग्य 75% आपके पक्ष में रहेगा। माता पिता का आशीर्वाद लें और शिव मंत्र का जप करें।

​कुंभ राशि वालों को रुका हुआ धन मिल सकता है

​कुंभ राशि वालों को रुका हुआ धन मिल सकता है

आज का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए शुभ है। आज आप पकवानों और मिठाइयों का आनंद लेंगे। परिवार में खुशियां आएंगी और कार्यस्थल पर आपकी स्थिति मजबूत होगी। खर्चे बढ़ेंगे लेकिन आज आपके हाथ कोई ऐसी योजना लग जाएगी जो आपको मालामाल कर देगी। कुंभ राशि वालों के लिए शेयर बाजार में निवेश करने के लिए अच्छा दिन है। प्रेम संबंधों में आपको सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में आपको संयम और धैर्य से काम लेना होगा यहां थोड़ी परेशानी की आशंका है। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। आज आप किसी भी तरह का जोखिम न लें और जल्दबाजी से कोई काम न करें। लेन-देन में सावधानी रखें। रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा।

आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल पर दूध मिश्रित पानी चढ़ाएं।

जोखिम भरे कार्यों से बचें आज मीन राशि के जातक

जोखिम भरे कार्यों से बचें आज मीन राशि के जातक

सितारे कहते हैं कि आज मीन राशि वालों के लिए अच्छा दिन है। आप आज मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। आप हर कार्य को बेहतर तरीके से पूरा कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा और आपसी रिश्ता मजबूत बनेगा। खुशियों में बढ़ोतरी होगी और कोई बड़ी इच्छा पूरी होगी। वैसे आज चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि होने की आशंका है, इसलिए सतर्क रहें। जोखिमपूर्ण एवं जोखिम भरे कार्यों से बचें। आज आपको बुरी संगति से भी बचना चाहिए। आज की अच्छी बात यह रहेगी कि कार्यक्षेत्र में इच्छित सफलता मिलने से मानसिक संतुष्टि महसूस करेंगे।

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी को सिंदूर भेट करें।

Sanjeevni Today
Author: Sanjeevni Today

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Comment

Digitalconvey.com digitalgriot.com buzzopen.com buzz4ai.com marketmystique.com

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर