Explore

Search

November 12, 2026 1:15 pm

दिल्ली के सोनिया विहार में भीषण सड़क हादसा, डंपर ने ऑटो को मारी टक्कर; 3 की मौत, 5 घायल

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

दिल्ली। राजधानी दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके सोनिया विहार में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां पुश्ता नंबर-5 के पास डंपर और सवारियों से भरे ऑटो रिक्शा की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक नवजात बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। दुर्घटना में ऑटो में सवार तीन साल की एक बच्ची सुरक्षित बच गई।

सुबह करीब 5:17 बजे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, हादसा गुरुवार सुबह करीब 5:17 बजे सोनिया विहार के पुश्ता नंबर-5 के पास हुआ। डंपर और ऑटो के बीच टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो में सवार कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग मदद के लिए पहुंच गए।

नवजात बच्ची समेत तीन की मौत

दिल्ली अग्निशमन सेवा के अनुसार, हादसे में घायल लोगों को जग प्रवेश चंद्र अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दो अज्ञात पुरुषों और एक नवजात बच्ची को मृत घोषित कर दिया गया। इस तरह हादसे में कुल तीन लोगों की जान चली गई।

वहीं, घायलों में राजा (32) और राखी (30) की पहचान हुई है। अन्य तीन घायलों में दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं, जिनकी पहचान की पुष्टि की जा रही है।

तीन साल की बच्ची सुरक्षित बची

इस हादसे में ऑटो में सवार तीन साल की एक बच्ची सुरक्षित बच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। दमकल विभाग की टीम के पहुंचने से पहले ही घायलों को अस्पताल ले जाया जा चुका था।

पुलिस कर रही हादसे की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकल विभाग ने राहत कार्य के लिए दो वाटर टेंडर और एक क्विक रिस्पॉन्स वाहन भेजा था। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और मृतकों व घायलों की पहचान से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है।

इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर राजधानी में भारी वाहनों और सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Rashmi Repoter
Author: Rashmi Repoter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर