Explore

Search

July 10, 2026 8:57 am

पत्रकारों की मांगों को लेकर 12 जुलाई को जयपुर शहीद स्मारक पर होगा धरना प्रदर्शन,

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

जयपुर। पत्रकारों की विभिन्न मांगों को लेकर वॉइस ऑफ मीडिया संगठन की ओर से रविवार 12 जुलाई को राजधानी जयपुर स्थित शहीद स्मारक पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। संगठन ने प्रदेशभर के पत्रकारों से इस आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर अपनी एकजुटता प्रदर्शित करने का आह्वान किया है।

वॉइस ऑफ मीडिया के राजस्थान प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं दैनिक हेरिटेज पत्रिका के सम्पादक गोविन्द गोपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह धरना प्रदर्शन पत्रकारों के अधिकारों, सुरक्षा, सम्मान और विभिन्न लंबित मांगों को लेकर आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि संगठन के सभी पदाधिकरियों एवं सदस्यों सहित विभिन्न मीडिया संस्थानों से जुड़े पत्रकार इस आंदोलन में शामिल होकर अपने अधिकारों की आवाज को बुलंद करेंगे। इस संगठन के राजस्थान अध्यक्ष गोपाल गुप्ता ने सभी पत्रकार साथियों से अपील करते हुए कहा है कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं इसलिए उनके हितों और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर सभी को एकजुट होकर आवाज उठानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि पत्रकारों के अधिकारों की इस लड़ाई को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक पत्रकार की भागीदारी आवश्यक है। धरना-प्रदर्शन के बाद वॉइस ऑफ मीडिया का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री के नाम राजस्थान सरकार को 30 सूत्रीय मांगपत्र सौंपेगा। संगठन का कहना है कि मांगपत्र में पत्रकारों के कल्याण, सुरक्षा, सुविधाओं और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से शामिल किया गया है। संगठन ने उम्मीद जताई है कि सरकार पत्रकारों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेकर लोकतंत्र के इस महत्वपूर्ण स्तंभ को सशक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाएगी।

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर