Explore

Search

July 22, 2026 8:46 am

गरिमा के साथ हर्षोल्लास से मनाया जाये स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email
राजस्थान सरकार
सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय, श्रीगंगानगर
गरिमा के साथ हर्षोल्लास से मनाया जाये स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व
डॉ. भीमराव अम्बेडकर राजकीय महाविद्यालय के खेल मैदान में होगा मुख्य समारोह
स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर जिला कलक्टर ने दिये निर्देश
श्रीगंगानगर, 20 जुलाई। स्वतंत्रता दिवस समारोह (15 अगस्त 2026) की पूर्व तैयारियों को लेकर बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिला कलक्टर ने कहा कि 15 अगस्त 2026 को राष्ट्रीय पर्व गरिमापूर्ण रूप से हर्षोल्लास के साथ मनाया जाये।
जिला कलक्टर ने कहा कि 15 अगस्त 2026 का मुख्य समारोह प्रातः 9.05 बजे डॉ. भीमराव अम्बेडकर राजकीय महाविद्यालय श्रीगंगानगर के खेल मैदान में मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण किया जायेगा। परेड का निरीक्षण करने के बाद मार्च पास्ट होगा। महामहिम राज्यपाल महोदय के संदेश का पठन के पश्चात व्यायाम प्रदर्शन होगा। इस दौरान स्वतंत्रता सेनानी और शहीदों की वीरांगनाओं का सम्मान करने के पश्चात उल्लेखनीय कार्य करने वालों को पारितोषिक देकर सम्मानित किया जायेगा। विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी जायेंगी जबकि राष्ट्रगान से कार्यक्रम की समाप्ति होगी। उक्त कार्यक्रम के मद्देनजर संबंधित विभागों और अधिकारियों को सौंपे गये दायित्व निवर्हन के निर्देश देते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि समस्त कार्मिक स्वतंत्रता समारोह में शामिल होना सुनिश्चित करेंगे।
बैठक में बताया गया कि विद्यार्थियों और स्काउट गाइड की परेट टुकड़ी की पूर्व तैयारी 3 अगस्त से डॉ. भीमराव अम्बेडकर राजकीय महाविद्यालय में आरम्भ होगी।
परेड में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली टुकड़ियों को मुख्य समारोह में पुरस्कार देकर सम्मानित किया जायेगा। परेड का पूर्व अभ्यास 11-12 अगस्त को डॉ. भीमराव अम्बेडकर राजकीय महाविद्यालय और व्यायाम का पूर्व अभ्यास राजकीय कन्या महाविद्यालय में किया जायेगा। परेड, पीटी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का अंतिम पूर्व अभ्यास 13 अगस्त को प्रातः 8.30 बजे किया जायेगा।
स्वतंत्रता दिवस समारोह की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त 2026 को सायं 7 बजे एसडी बिहाणी ऑडिटोरियम हॉल में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जायेगा। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में पारितोषिक वितरण हेतु चयन कमेटी का गठन किया गया है। 11 अगस्त 2026 तक इच्छुक आवेदक कमेटी के समक्ष आवेदन कर सकेंगे। इसी तरह प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी, संस्था, विशिष्ट व्यक्तियों के चयन हेतु कमेटी के समक्ष 10 अगस्त तक आवेदन किये जा सकेंगे। समारोह के तहत सुरक्षा एवं यातायात, चिकित्सा, साफ-सफाई, परिवहन सहित अन्य व्यवस्थाओं को निष्ठा एवं गरिमा के साथ पूर्ण करने के लिये जिला कलक्टर द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर एडीएम प्रशासन श्री सुभाष कुमार, जिला परिषद सीईओ श्री गिरधर, एएसपी श्री दीपक शर्मा, एसीईओ श्री हरिराम चौहान, महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक श्री विजय कुमार, सीडीईओ श्री अरविन्द सिंह, श्री नेमीचंद वर्मा, श्री रमेश मदान, श्री नरेश मीणा, श्री मोहनलाल अरोड़ा सहित अन्य मौजूद रहे।
Rashmi Repoter
Author: Rashmi Repoter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर