Explore

Search

October 1, 2026 5:24 pm

श्रमदान से स्वच्छता का संदेश, वार्ड 87 को आदर्श बनाने के संकल्प के साथ उतरीं पार्षद प्रतिभा शर्मा

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

स्वच्छता के लिए खुद मैदान में उतरीं पार्षद प्रतिभा शर्मा, सफाई कर्मियों के साथ किया श्रमदान

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आज वार्ड 87 के महादेव सर्किल, स्वेज फार्म में पार्षद प्रतिभा शर्मा के नेतृत्व में सामूहिक श्रमदान कर स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। अभियान में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सफाई कर्मचारियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

इस अवसर पर पार्षद प्रतिभा शर्मा ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि स्वस्थ, सुंदर एवं विकसित समाज के निर्माण का आधार है। स्वच्छ वातावरण प्रत्येक नागरिक का अधिकार होने के साथ-साथ हमारी सामूहिक जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प वार्ड 87 को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाना है, जिसके लिए जनभागीदारी के साथ निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

महिला सफाई कर्मचारियों से संवाद करते हुए प्रतिभा शर्मा ने उनके कार्यों की सराहना की और कहा कि शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में सफाई कर्मचारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उनके परिश्रम और समर्पण से ही स्वच्छता के संकल्प को धरातल पर साकार किया जा सकता है। उन्होंने सफाई कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि वार्ड की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सभी आवश्यक प्रयास किए जाएंगे।

अभियान के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने वार्ड की गलियों, महादेव सर्किल तथा सार्वजनिक स्थलों पर झाड़ू लगाकर श्रमदान किया और एकत्रित कचरे को निर्धारित स्थानों तक पहुंचाया। साथ ही आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने एवं अपने आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में भाजपा महेश नगर मंडल अध्यक्ष डीडी सैनी, वार्ड 87 अध्यक्ष विक्रम सिंह चौहान सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर