Explore

Search

July 9, 2026 5:40 pm

एक दीवाना सा लड़का” में दिखी यश चोपड़ा शैली की झलक, दर्शकों को दिलाता है पुराने दौर की याद

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

जयपुर। हिंदी रोमांटिक म्यूजिक वीडियो “एक दीवाना सा लड़का” सिर्फ एक प्रेम गीत नहीं, बल्कि मासूम मोहब्बत, खामोश एहसास और सच्चे प्यार की भावनात्मक यात्रा के रूप में सामने आया है। बर्फीली वादियों, सौम्य संगीत और सिनेमैटिक प्रस्तुतिकरण के साथ यह गीत दर्शकों को उस दौर की याद दिलाता है, जहां प्रेम आंखों से शुरू होकर दिल में हमेशा के लिए बस जाता था।

खास बात यह है कि इस गीत से जुड़े सभी कलाकार और तकनीकी सदस्य जयपुर से हैं, जिन्होंने सीमित संसाधनों में यश चोपड़ा शैली की रोमांटिक सिनेमैटोग्राफी और सौंदर्यबोध को आधुनिक अंदाज में प्रस्तुत करने की कोशिश की है। गीत में प्रेम की गहराई, इंतजार की खामोशी और भावनाओं की कोमलता को खूबसूरती से पिरोया गया है।

गीत को “ताल ज़ोन” म्यूजिक लेबल के तहत प्रस्तुत किया गया है। इसे “संदीप कुमार” ने प्रस्तुत किया है, जबकि प्रोडक्शन “ईशानवी प्रोडक्शंस” का है। गायिका “वीणा मोदानी” की आवाज गीत में संवेदनशीलता जोड़ती है। गीत के बोल और संगीत “सुनील नारनौलिया” ने दिए हैं। म्यूजिक अरेंजर “निज़ाम खान” और “अज़हर खान” हैं।

वीडियो में ” गर्वित पांडला, कुबेर भाटी, ज़ारा, प्राप्ति, सुनील नारनौलिया और विवान नजर आएं है। सिनेमैटोग्राफी राज नारनौलिया, क्रिएटिव डायरेक्शन शानू, प्रोडक्शन चेतना पांडला, मानसी वर्मा ने किया है। एडिटिंग, VFX, AI Film Design और निर्देशन सुनील नारनौलिया का है।

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर