Explore

Search

October 22, 2026 7:32 pm

लेटेस्ट न्यूज़

टी20 में टीम इंडिया का सबसे बड़ा रन चेज, नमन-अभिषेक ने बनाए ऐसे रिकॉर्ड

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए गुरुवार (22 अक्टूबर) का दिन यादगार बन गया। उसने न्यूजीलैंड दौरे की शानदार शुरुआत की। क्राइस्टचर्च में खेले गए सीरीज के पहले टी20 मुकाबले को भारत 2 गेंद पहले 4 विकेट से जीतने में सफल रहा। खास बात ये है कि श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम ने 226 रन के लक्ष्य को दो गेंद बाकी रहते पा लिया। इसके साथ ही टीम इंडिया के खाते में एक खास उपलब्धि दर्ज हो गई। यह भारत का टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा रन चेज रहा। उसने नमन धीर के छक्के की मदद से जीत अपने नाम की। इससे पहले भारत ने न्यूजीलैंड के सामने ही इसी साल जनवरी में रायपुर में 209 रन का लक्ष्य हासिल किया था। तब ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे ने अपने बल्ले से धमाल मचाया था। इससे पहले साल 2023 में विशाखापट्टनम में खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के सामने भी भारत ने 209 रन के लक्ष्य को बौना साबित कर दिया था। इसके अलावा भारत हैदराबाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ 208 और मोहाली में श्रीलंका के विरुद्ध 207 रन का लक्ष्य हासिल करने में सफल रहा था।

न्यूजीलैंड में 7 साल से अजेय है टीम इंडिया

भारतीय टीम का मौजूदा 5 मैच की सीरीज का पहला टी20 जीतने के साथ ही न्यूजीलैंड में साल 2019 से टी20 इंटरनेशनल में अजेय रहने का सिलसिला जारी है। उसे आखिरी बार क्रिकेट के इस सबसे तेज फॉर्मेट में न्यूजीलैंड में फरवरी 2019 में हार मिली थी। हैमिल्टन में खेले गए उस मुकाबले में भारत को जीत के लिए 213 रन बनाने थे, जिसके जवाब में टीम 208 रन ही बना सकी और उसे 4 रन से हार झेलनी पड़ी। वह आखिरी सीरीज थी जब कीवी टीम ने भारत से टी20 सीरीज जीती थी। इसके बाद से दोनों देशों के बीच खेली गई पांचों सीरीज में भारत ने ही बाजी मारी है। भारत ने न्यूजीलैंड में 2020 के दौरे पर 5-0 से सीरीज जीती थी। साल 2022 में तीन टी20 की सीरीज में वह 1-0 से विजेता बना था। एक मैच बारिश के चलते रद्द हो गया जबकि आखिरी मुकाबला टाई पर खत्म हुआ।

मैच के दौरान बन गए ये रिकॉर्ड भी

– भारत की तरफ से नंबर 7 या इससे नीचे के बल्लेबाज ने सफल टी20 रन चेज में सबसे बड़ा स्कोर बनाया। दाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज नमन धीर के नाम यह रिकॉर्ड दर्ज हुआ। वे 42 रन बनाकर अविजित लौटे। इस मामले में इरफान पठान को पीछे छोड़ा, जिन्होंने साल 2009 में श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में नाबाद 33 रन का योगदान दिया था।

– मैच में तीन बल्लेबाजों ने पहली ही गेंद पर छक्का उड़ाया। न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल, बेवन जैकब्स और भारत के अभिषेक शर्मा ने यह कमाल किया। यह पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में चौथा मौका है जब तीन बल्लेबाजों ने पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा हो।

– अभिषेक ने पहली ही गेंद पर छक्का लगा एक और कारनामा किया। यह टी20 इंटरनेशनल में 7वां मौका है जब उन्होंने पहली गेंद पर छक्के के साथ शुरुआत की।

– संजू सैमसन ने इस साल टी20 इंटरनेशनल में 8वीं बार अर्धशतक जमाया। भारत की ओर से एक कैलेंडर ईयर में यह संयुक्त रूप से तीसरा सर्वाधिक है। सूर्यकुमार यादव नंबर 1 पोजिशन पर हैं, जिन्होंने साल 2022 में 11 बार 50 प्लस स्कोर बनाए।

– भारत ने न्यूजीलैंड के सामने पावरप्ले (शुरुआती 6 ओवर) में एक विकेट पर 94 रन बनाए। यह पावरप्ले में टीम इंडिया का संयुक्त रूप से तीसरा सर्वोच्च स्कोर है। उसने जनवरी 2026 में गुवाहाटी में न्यूजीलैंड के सामने दो विकेट पर 94 रन बनाए थे।

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर