Explore

Search

October 22, 2026 7:57 pm

लेटेस्ट न्यूज़

वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक उड़ाने वाले बने ब्रूक, इस भारतीय स्टार को पछाड़ा

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

रावलपिंडी। क्रिकेट में जब से टी20 फॉर्मेट आया है तब से बल्लेबाजों ने गेंदबाजों की खाट खड़ी कर गदर मचाया हुआ है। इसका असर टेस्ट और वनडे में भी देखने को मिल रहा है। बल्लेबाजों के सामने गेंदबाजों की शामत आई हुई है। आज गुरुवार (22 अक्टूबर) को एक बार फिर कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। धुआंधार बल्लेबाजी के लिए मशहूर इंग्लैंड के कप्तान दाएं हाथ के बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने इतिहास रच दिया। श्रीलंका के खिलाफ जारी त्रिकोणीय सीरीज के वनडे मुकाबले में ब्रूक ने ताबड़तोड़ अंदाज दिखा लोगों का दिल जीत लिया। वे अब इंग्लिश टीम की ओर से वनडे में डबल सेंचुरी लगाने पहले खिलाड़ी बन गए हैं। ब्रूक पारी की आखिरी गेंद पर आउट हो गए। इंग्लैंड ने उनकी पारी की बदौलत 50 ओवर में 4 विकेट पर 429 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। ब्रूक अब वनडे इंटरनेशनल ​​​क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने केवल 114 गेंदों पर 200 रन जड़ दिए। उन्होंने भारतीय टीम के कप्तान शुभमन​ गिल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। गिल ने हाल ही वेस्टइंडीज के खिलाफ 117 गेंदों पर दोहरा शतक लगाकर इतिहास रचा था, लेकिन अब वे दूसरे स्थान पर हो गए हैं। ब्रूक ने 116 गेंदों पर 202 रन बनाए। उनकी पारी में 21 चौके और 10 छक्के शुमार रहे। ब्रूक टी20 इंटरनेशनल में शतक और टेस्ट में तिहरा शतक लगा चुके हैं। सबसे तेज दोहरा शतक लगाने के मामले में ईशान किशन (126 गेंद बनाम बांग्लादेश, 2022) तीसरे, ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल (128 गेंद बनाम अफगानिस्तान, वानखेड़े, 2023) चौथे, श्रीलंका के पथुम निसांका (136 गेंद बनाम अफगानिस्तान, पल्लेकेले, 2024) पांचवें और क्रिस गेल (138 गेंद बनाम जिम्बाब्वे, कैनबरा, 2015) छठे नंबर पर हैं।

बेन स्टोक्स को दूसरे स्थान पर धकेला

ब्रूक से पहले इंग्लैंड की ओर से वनडे में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज बेन स्टोक्स थे। स्टोक्स ने साल 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 182 रनों की पारी खेली थी। इतना ही नहीं ब्रूक क्रिकेट इतिहास में सिर्फ दूसरे ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने पारी का आगाज किए बगैर दोहरा शतक ठोका हो। इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने यह कमाल किया था। उन्होंने साल 2023 के वनडे विश्व कप में अफगानिस्तान के खिलाफ ताबड़तोड़ दोहरा शतक लगा टीम को शानदार जीत दिलाई थी।

इन तीन बल्लेबाजों ने जमाए अर्धशतक

खास बात ये रही कि जहां एक ओर ब्रूक ने श्रीलंका के खिलाफ 200 से ज्यादा रन बना दिए, वहीं दूसरा कोई बल्लेबाज शतक तक नहीं लगा पाया। तीन बल्लेबाजों ने फिफ्टी लगाई। जो रूट ने 8 चौकों की मदद से 69 रन बनाए। उनके बाद विल जैक्स का नंबर आता है। जैक्स ने 30 गेंद पर 66 रन की तूफानी पारी खेली। उनके बल्ले से 8 चौके और 3 छक्के निकले। इसके अलावा टॉम बैंटन ने भी अर्धशतक लगाया। उन्होंने 51 गेंद पर 50 रन ठोके। बता दें सीरीज में तीसरी टीम पाकिस्तान की है।

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर