Explore

Search

September 30, 2026 12:18 pm

सफलता की कहानी-1, अनूपगढ़ के ग्रामीण सेवा शिविर में मोनिका को मिली पशु बीमा पॉलिसी

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email
राजस्थान सरकार
सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय, श्रीगंगानगर
सफलता की कहानी-1
अनूपगढ़ के ग्रामीण सेवा शिविर में मोनिका को मिली पशु बीमा पॉलिसी
श्रीगंगानगर। माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जनकल्याण के लिये प्रतिबद्ध राजस्थान सरकार द्वारा आमजन तक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविर जरूरतमंद परिवारों के लिये राहत बन रहे हैं।
अनूपगढ़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत 54 जीबी में मंगलवार को आयोजित फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविर में श्रीमती मोनिका पत्नी श्री राकेश कुमार सहित 13 पशुपालकों के पशुओं का बीमा कर मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना की पॉलिसी वितरित की गई। इसी दौरान पंचायती राज व वन विभाग द्वारा मिशन हरियालो राजस्थान के तहत ग्रामीणों में पौधे वितरित किये गये। इस अवसर पर अतिरिक्त विकास अधिकारी श्री गोविंद सिंह, डॉ. श्योनारायण, श्री मांगीलाल, श्री जीत सिंह, श्री हरीश कुशवाह, श्रीमती सतवीर कौर, श्री भगवान सिंह सहित अन्य मौजूद रहे। (फोटो सहित)
Rashmi Repoter
Author: Rashmi Repoter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर