Explore

Search

November 10, 2025 1:58 am

इंदौर में शर्मनाक घटना: ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटरों के साथ छेड़खानी, अकील गिरफ्तार

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

इंदौर के होलकर स्टेडियम में महिला विश्व कप के लिए क्रिकेट मैच हो रहे हैं। इसमें भाग लेने के लिए आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की टीम रेडिसन होटल में रुकी हुईं हैं। होटल से कैफे तक जाने के रास्ते पर आस्ट्रेलिया टीम की दो महिला खिलाडि़यों के साथ छेड़खानी करने और उन्हें गलत तरीके से छूने का मामला सामने आया है।पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वह बाइक पर सवार था। दो महिला खिलाड़ी होटल से आधा किलोमीटर दूर स्थित कैफे तक पैदल जा रही थीं। इस बीच बाइक  सवार ने  दोनों खिलाडि़यों को छू लिया। सहमी महिला खिलाड़ी ने अपने सुरक्षा अधिकारी को सूचना दी। खबर पुलिस तक पहुंची तो छह थानों को अलर्ट कर दिया गया। इस मामले में पुलिस ने आजाद नगर निवासी अकील को गिरफ्तार कर लिया।

मनचले की बाइक का नंबर नोट कर लिया था

छेड़छाड़ करने वाले युवक ने जब महिला खिलाडि़यों के साथ छेड़खानी की तो एक राहगीर ने बाइक सवार का नंबर नोट कर लिया। एक अन्य कार सवार ने पुलिस कंट्रोल रुम को सूचना दी। इसके बाद पुलिस अफसर सक्रिय हुए। इस मामले में इंटेलिजेंस चूक हुई है। होटल के आसपास पर्याप्त सुरक्षा नहीं लगाई गई थी।

 

Other news- https://sanjeevnitoday.com/gaurav-nehal-in-danger-of-nomination-storm-in-bigg-boss-19-lucky-number-task/

DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर