Explore

Search

August 20, 2026 5:45 pm

लखनऊ में सनसनीखेज हत्याकांड… मानस ने पत्नी को बैंक के बाहर गोली मारी, बहन की भी हत्या कर खुदकुशी कर ली

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

लखनऊ। राजधानी के पॉश इलाके गोमतीनगर में गुरुवार को एक सनसनीखेज हत्याकांड ने पूरे शहर को दहला दिया। एसबीआई कर्मचारी मानस बाजपेयी ने अपनी पत्नी दिव्या मिश्रा की हत्या कर दी। दिव्या आईसीआईसीआई बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर कार्यरत थीं। घटना के बाद मानस अपने घर पहुंचा, जहां उसने अपनी बहन की भी हत्या कर ली और फिर खुदकुशी कर ली। इस पूरे प्रकरण में तीन लोगों की मौत हो गई।

घटना दोपहर के आसपास हुई। दिव्या मिश्रा बैंक में काम कर रही थीं। उनके पति मानस वहां पहुंचे और उन्हें बैंक के बाहर बुलाया। थोड़ी देर बातचीत के बाद अचानक वारदात हो गई। दिव्या को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मानस मौके से फरार हो गया और ऑटो से अपने किराए के मकान पर पहुंच गया, जो हुसड़िया चौराहे के पास स्थित है।

घर पहुंचने के बाद उसने अपनी बहन की हत्या कर दी। बहन मानसिक रूप से बीमार बताई जा रही हैं। इसके बाद मानस ने खुदकुशी कर ली। पड़ोसियों ने जब दरवाजा तोड़ा तो अंदर दोनों के शव मिले। कमरे में टीवी पर हनुमान चालीसा और भक्ति के गाने चल रहे थे।

मानस ने वारदात के बाद WhatsApp स्टेटस भी लगाया था। इसमें उसने लिखा कि उसने अपनी पत्नी की हत्या इसलिए की क्योंकि वह उसे धोखा दे रही थी। साथ ही उसने अपनी बहन और खुद को भी खत्म करने का जिक्र किया। पुलिस ने इस स्टेटस को भी जांच का हिस्सा बनाया है।

जांच में सामने आया है कि दिव्या और मानस की शादी करीब 12 साल पहले हुई थी। पिछले एक साल से दोनों अलग-अलग रह रहे थे। दिव्या ने तलाक का केस भी दायर किया हुआ था। परिवारिक विवाद और शक के चलते यह खौफनाक घटना हुई बताई जा रही है। दिव्या मशहूर यूट्यूबर और पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा की बहन थीं। प्रज्ञा ने सोशल मीडिया पर घटना की जानकारी देते हुए दुख जताया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। एडीसीपी सहित वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस का कहना है कि मामले में सभी जरूरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मानस के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर भी पड़ोसियों ने कुछ बातें कही हैं। उनके अनुसार पिछले कुछ समय से उनका व्यवहार असामान्य था।

यह घटना पूरे गोमतीनगर और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर गई है। बैंक कर्मचारियों और स्थानीय लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है और मामले के सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

Rashmi Repoter
Author: Rashmi Repoter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर