Explore

Search
Close this search box.

Search

July 27, 2024 6:12 am

Our Social Media:

लेटेस्ट न्यूज़

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी: बालयोगी संत रामदास ने दिया ये उपहार; अयोध्या में सपा के जीतते ही अखिलेश यादव के हाथों में ‘रामलला’

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की ऐतिहासिक सफलता के बाद अखिलेश यादव लगातार चर्चा में बने हुए हैं। अखिलेश यादव का लोकसभा चुनाव में जीत के बाद पार्टी कार्यालय में जोरदार स्वागत किया गया। जीत के बाद पार्टी कार्यालय पहुंचे सपा अध्यक्ष से मिलने अयोध्या से बालयोगी संत रामदास भी पहुंचे। उन्होंने अखिलेश यादव को रामनवमी दुपट्टा पहनाया। इसके बाद रामलला की फोटो फ्रेम तस्वीर भी भेंट की। अखिलेश यादव राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के बाद से अब तक रामलला का दर्शन करने नहीं जा पाए हैं। उन्हें रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में भी आमंत्रित किया गया था, लेकिन उन्होंने भाजपा का कार्यक्रम बताते हुए निमंत्रण ठुकरा दिया।

हालांकि, लोकसभा चुनाव 2024 में फैजाबाद-अयोध्या लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी को सफलता मिली है। सपा उम्मीदवार ने इस सीट पर जीत दर्ज कर हर किसी को चौंका दिया। सोशल मीडिया पर लगातार अयोध्या में समाजवादी पार्टी की जीत के चर्चे हो रहे हैं। इस बीच संत रामदास का लखनऊ आना और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को रामलला की तस्वीर भेंट करना चर्चा का विषय बन गया है।

सपा कार्यालय में जोरदार स्वागत

लोकसभा चुनाव के बाद समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का ऐतिहासिक जीत पर जोरदार स्वागत किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी के बीच अपने नेता का अभिनंदन किया। संत रामदास के अलावा कर्नाटक समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एन. मंजप्पा, केरल समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष साजी थॉमस पोथन और केरल जनता दल (सेक्यूलर) के राष्ट्रीय सचिव आरएस प्रभात ने भी उनका अंगवस्त्र पहनाकर उनका अभिवादन किया। समाजवादी अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण कन्हैया पाल एडवोकेट ने संविधान की उद्देश्य पट्टिका भेंट की।
सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के 37 सांसदों की जीत से उत्साहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं, विधायकों एवं नवनिर्वाचित संसद सदस्यों और बड़ी संख्या में आए कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव को बधाई दी। सपा नेताओं ने उम्मीद जताई कि पार्टी अध्यक्ष की भारतीय राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका होगी। पार्टी का विस्तार और भविष्य सुरक्षित हाथों में होने की बात कही।

Panchayat: ‘ये प्रोजेक्ट छोड़ दो’; प्रह्लाद चा को अमिताभ बच्चन से सच बोलना पड़ा था भारी, कहा गया….

अखिलेश ने जताया आभार

अखिलेश यादव ने इस मौके पर लोकतंत्र के सच्चे प्रहरी जनता का आभार जताया। उन्होंने लोकसभा चुनावों में जीत के लिए कार्यकर्ताओं के परिश्रम की प्रशंसा की और उन्हें बधाई दी। अखिलेश ने कहा कि जनता की आशा के अनुरूप परिणाम आया। साथ ही, उन्होंने भाजपा पर अधिकारियों की मिलीभगत से कुछ प्रत्याशियों को हराने का आरोप लगाया। सपा अध्यक्ष ने अयोध्या से समाजवादी पार्टी की जीत का विशेष उल्लेख किया। अखिलेश यादव ने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में विचारधारा और संविधान की जीत हुई है।

अखिलेश ने कहा कि इस चुनाव में जनता ने संविधान और लोकतंत्र को बचाने का काम किया है। इस चुनाव में भाजपा की नफरती और नकारात्मक राजनीति को जनता ने पूरी तरह से नकार दिया। सकारात्मक राजनीति को विजयश्री दिलाई। जनता ने भाजपा की समाज को बांटने की कोशिशों को असफल कर दिया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव श्री शिवपाल सिंह यादव, प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल समेत अन्य नेता मौजूद रहे।

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Comment

Digitalconvey.com digitalgriot.com buzzopen.com buzz4ai.com marketmystique.com

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर