Explore

Search

August 18, 2026 7:10 pm

19 अगस्त को जिले की 7 ग्राम पंचायतों में आयोजित होंगे ग्रामीण सेवा शिविर

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email
खैरथल-तिजारा। राज्य सरकार के निर्देशानुसार ग्रामीण सेवा शिविरों के फॉलोअप शिविर 21 जुलाई से 31 अगस्त तक आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत जिले में 19 अगस्त 2026 को ग्राम पंचायतवार ग्रामीण सेवा शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
19 अगस्त को उपखंड किशनगढ़बास की ग्राम पंचायत तरवाला स्थित अटल सेवा केन्द्र, उपखंड कोटकासिम की ग्राम पंचायत पतलिया स्थित रा.उ.मा.विद्यालय,
उपखंड तिजारा की ग्राम पंचायत पालपुर, मालियार जट्ट स्थित अटल सेवा केंद्र, उपखंड टपूकड़ा की ग्राम पंचायत बुरहेडा स्थित अटल सेवा केंद्र, उपखंड मुंडावर की ग्राम पंचायत जिन्दौली, सराय कलां स्थित अटल सेवा केन्द्रों पर ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे।
ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से आमजन की विभिन्न समस्याओं का त्वरित समाधान, राजस्व प्रकरणों का निस्तारण, पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ प्रदान करना तथा विभिन्न विभागीय सेवाओं की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित की जाएगी। जिला प्रशासन ने सभी विभागों को शिविरों के सफल संचालन हेतु आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
Rashmi Repoter
Author: Rashmi Repoter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर