Explore

Search

September 26, 2026 3:18 pm

शिक्षक दिवस पर रेसटा का बड़ा अभियान! प्रदेशभर में लगाए जाएंगे 5100 पौधे, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

गडरा रोड। राजस्थान एलीमेंट्री सैकेंडरी टीचर एसोसिएशन (रेसटा) के 7वें स्थापना दिवस एवं शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में संगठन के प्रदेशाध्यक्ष मोहर सिंह सलावद के आह्वान पर प्रदेशभर में 5100 पौधे लगाने का अभियान चलाया गया।

अभियान के तहत संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी, समस्त जिला कार्यकारिणी एवं ब्लॉक कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इसी क्रम में रेसटा के बाड़मेर जिलाध्यक्ष रकम सिंह सरसैना ने विद्यार्थियों एवं शिक्षक साथियों के साथ राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सालम सिंह की बस्ती, रावतसर, गडरा रोड में पौधरोपण किया। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर उनकी देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया गया।

रकम सिंह सरसैना ने कहा कि शिक्षक समाज को शिक्षा देने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। पौधरोपण वर्तमान के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए भी एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने शिक्षक दिवस एवं संगठन के स्थापना दिवस के अवसर पर पौधरोपण को ‘हरियालो राजस्थान’ अभियान से जोड़ते हुए अधिक से अधिक लोगों से पौधे लगाने एवं उनके संरक्षण का आह्वान किया।

सरसैना ने हरियालो राजस्थान को बढ़ावा देने के लिए जिलेभर में पौधरोपण अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने वाले संगठन के समस्त पदाधिकारियों एवं शिक्षक साथियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Rashmi Repoter
Author: Rashmi Repoter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर