Explore

Search

July 27, 2026 1:10 pm

अलवर सैटेलाइट चिकित्सालय में प्लास्टर गिरने के मामला, अतिरिक्त मुख्य सचिव,पीडब्ल्यूडी गायत्री राठौड़ ने जिला कलेक्टर से मांगी तथ्यात्मक रिपोर्ट

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email
जयपुर, अलवर के काला कुआँ स्थित राजकीय सैटेलाइट चिकित्सालय में प्लास्टर गिरने की घटना को राज्य सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रमुख शासन सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, गायत्री राठौड़ ने प्रकरण पर त्वरित संज्ञान लेते हुए अलवर जिला कलक्टर  से तथ्यात्मक रिपोर्ट ली है। साथ ही अतिरिक्त मुख्य सचिव, सार्वजनिक निर्माण विभाग को मरम्मत कार्य एवं दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई करने बाबत पत्र लिखा है।
गायत्री राठौड़ ने कहा कि मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी राजकीय चिकित्सालयों के भवनों की नियमित समीक्षा की जाए और जहां भी मरम्मत या संरचनात्मक सुधार की आवश्यकता हो, वहां संबंधित विभागों के समन्वय से समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार चिकित्सालय भवन का निर्माण वर्ष 1990 से 2023 के बीच विभिन्न चरणों में दानदाताओं एवं अन्य माध्यमों से कराया गया था। भवन के पुराने हिस्से में लंबे समय से मरम्मत की आवश्यकता थी। भवन की जर्जर स्थिति के संबंध में चिकित्सा विभाग ने सार्वजनिक निर्माण विभाग को कई बार पत्र लिखे थे।
प्रमुख चिकित्सा अधिकारी, राजकीय सैटेलाइट चिकित्सालय, काला कुआँ द्वारा 4 अगस्त 2025, 25 अगस्त 2025, 4 सितम्बर 2025, 24 फरवरी 2026, 18 मई 2026, 8 जून 2026 और 29 जून 2026 को अधिशासी अभियंता, सार्वजनिक निर्माण विभाग, अलवर को मरम्मत के लिए पत्र भेजे गए थे। मरम्मत हेतु आवश्यक राशि का भुगतान भी चिकित्सा विभाग द्वारा कर दिया गया था।
घटना में एक चिकित्सक और एक महिला मरीज को हल्की चोटें आईं। दोनों को तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया और उनकी स्थिति सामान्य है।
देवेन्द्र सिंह
Author: देवेन्द्र सिंह

tv journalist with a 25 years of experience. Earlier worked for etv,indianews, sahara samay, bharat express etc

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर