Explore

Search

October 24, 2026 10:49 pm

लेटेस्ट न्यूज़

‘ टुगेदर वी शाइन’ में स्वास्थ्य जागरूकता पर हुई चर्चा,कार्डियोलॉजिस्ट डॉ राहुल ने दिया चिकित्सकीय परामर्श

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

ह्यूमन ग्लोरी फाउंडेशन ट्रस्ट एवं रोटरी क्लब जयपुर स्पार्कल के तत्वाधान में हुआ संयुक्त आयोजन

 

जयपुर । ह्यूमन ग्लोरी फाउंडेशन ट्रस्ट एवं रोटरी क्लब जयपुर स्पार्कल के संयुक्त तत्वावधान में ‘TOGETHER WE SHINE’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य जागरूकता, संगीत, मनोरंजन और सामाजिक सौहार्द का अनूठा संगम देखने को मिला। आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान युवा यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मदन यादव उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण सीके बिरला हॉस्पिटल्स, रुक्मणी बिरला हॉस्पिटल, जयपुर के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. राहुल शर्मा द्वारा प्रस्तुत ‘हेल्थ अवेयरनेस टॉक’ रही। डॉ. शर्मा ने स्वस्थ हृदय के महत्व, हृदय रोगों से बचाव, संतुलित जीवनशैली, नियमित स्वास्थ्य जांच और समय पर चिकित्सकीय परामर्श की आवश्यकता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित लोगों को हृदय को स्वस्थ रखने के लिए उपयोगी सुझाव दिए तथा प्रतिभागियों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। इस संवादात्मक सत्र ने लोगों को हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का महत्वपूर्ण संदेश दिया।

इस अवसर पर सीके बिरला हॉस्पिटल्स की मार्केटिंग टीम से रीटेल हेड शांतनु सिंह एवं आशीष शर्मा भी उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि सीके बिरला हॉस्पिटल्स का उद्देश्य राजस्थान के विभिन्न शहरों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ आमजन को आधुनिक एवं उन्नत सुपर-स्पेशियलिटी चिकित्सा सेवाओं की जानकारी और विशेषज्ञ मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम में संगीत की मधुर प्रस्तुतियों ने भी विशेष आकर्षण पैदा किया। गायक अनिल ने अपने मनमोहक गीतों से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी सुरीली प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को खुशनुमा बना दिया और उपस्थित सदस्यों ने संगीत एवं मनोरंजन का भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम में विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से मित्रता, आपसी मेलजोल और सकारात्मकता को बढ़ावा दिया गया।

ह्यूमन ग्लोरी फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष प्रमोद जैन भँवर ने कहा कि संस्था का उद्देश्य सामाजिक सरोकारों से जुड़े ऐसे आयोजन करना है, जिनसे समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़े और लोगों को सकारात्मक गतिविधियों के माध्यम से एक-दूसरे से जुड़ने का अवसर मिले वहीं, ह्यूमन ग्लोरी वुमेन्स क्लब की अध्यक्ष एवं ह्यूमन ग्लोरी फाउंडेशन ट्रस्ट की कोषाध्यक्ष मनीषा जैन ‘कुसुम’ ने कार्यक्रम की सफलता में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, व चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर रोटरी क्लब जयपुर स्पार्कल के अध्यक्ष डॉ. राजीव जैन, सचिव डॉ. अनुराग तोमर एवं मेंटर रोटेरियन कुलविंदर सिंह सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
‘TOGETHER WE SHINE’ का यह आयोजन स्वास्थ्य, संगीत और सामाजिक एकजुटता का प्रेरणादायी उदाहरण बना। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और आपसी सहयोग से एक स्वस्थ, सकारात्मक एवं सशक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है।

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर