Explore

Search

August 12, 2026 8:15 am

राजस्थान के युवक की हिमाचल में मौत, स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन पुल के कंक्रीट पिलर सरियों में जा फंसी

राजस्थान के युवक की हिमाचल में मौत,
WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

राजस्थानी युवक की हिमाचल में मौत, राजस्थान के सीकर जिले के एक युवक की हिमाचल प्रदेश में हुए भीषण सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसके तीन साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसा हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में अटल टनल (North Portal) के बाहर हुआ, जहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे लोहे के बैरिकेड्स तोड़ते हुए हवा में उछल गई और निर्माणाधीन पुल के कंक्रीट पिलर से निकले लोहे के सरियों में जा फंसी। यदि वाहन वहां नहीं अटकता तो वह सीधे सैकड़ों फीट नीचे बह रही चंद्रा (चंद्रभागा) नदी में गिर जाता और सभी यात्रियों के बचने की संभावना लगभग समाप्त हो जाती।

इस दर्दनाक हादसे में सीकर जिले के मंडोटा गांव निवासी 34 वर्षीय कैलाश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं राजेंद्र (सीकर), सिद्धार्थ सिंह शेखावत (खाटूश्यामजी, सीकर) तथा आदित्य (लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश) गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें रेस्क्यू कर मनाली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

देवेन्द्र सिंह
Author: देवेन्द्र सिंह

tv journalist with a 25 years of experience. Earlier worked for etv,indianews, sahara samay, bharat express etc

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर