Explore

Search

November 7, 2026 11:37 am

गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट, ‘तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान’ ने ली जिम्मेदारी

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

 

Ghaziabad Police Chowki Blast: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में वसुंधरा पुलिस चौकी के अंदर हुए धमाके के बाद हड़कंप मच गया है. इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सामने आई है, जिसमें ‘तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान’ नाम के संगठन ने धमाके की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है. हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है

वसुंधरा पुलिस चौकी में कैसे हुआ धमाका?

यह घटना शुक्रवार, 6 नवंबर की रात करीब 9 बजे गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र की वसुंधरा पुलिस चौकी में हुई. धमाका इतना तेज था कि चौकी के दो शीशे टूट गए और दीवार में भी हल्की दरार आ गई

घटना के समय चौकी में एक सब-इंस्पेक्टर मौजूद थे. वहीं, सामान की डिलीवरी करने पहुंचा एक डिलीवरी बॉय भी धमाके की चपेट में आकर कांच के टुकड़ों से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया

सोशल मीडिया पोस्ट में जिम्मेदारी लेने का दावा

धमाके के बाद ‘गाजी 2’ नाम के एक एक्स अकाउंट से पोस्ट सामने आई. इसमें ‘तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान’ नाम के संगठन की ओर से घटना की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है

हालांकि, सोशल मीडिया पर सामने आए इस दावे की सत्यता और धमाके से उसका संबंध अभी जांच का विषय है. पुलिस ने फिलहाल धमाके के कारणों को लेकर कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं दिया है

पुलिस और जांच एजेंसियां जुटीं जांच में

धमाके के बाद पुलिस, फॉरेंसिक टीम और बम निरोधक दस्ते ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. मौके से साक्ष्य और नमूने जुटाकर जांच के लिए भेजे गए हैं. यूपी एटीएस भी मामले की जांच में जुटी है

जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि धमाका किस वजह से हुआ और इसके पीछे किसी साजिश की संभावना है या नहीं. शुरुआती जांच में धमाके की प्रकृति और इस्तेमाल की गई सामग्री को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है

हादसा या साजिश? जांच के बाद सामने आएगा सच

वसुंधरा पुलिस चौकी में हुए धमाके ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी लेने के दावे को भी जांच के दायरे में रखा जा रहा है

 

Rashmi Repoter
Author: Rashmi Repoter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर