Explore

Search

October 27, 2026 1:19 am

लेटेस्ट न्यूज़

Rajasthan Weather Update: IMD ने जारी कर दिया…….’मानसून की विदाई के बाद भी जारी रहेगी बारिश!

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

Rajasthan Rain Alert: जयपुर। राजस्थान में मानसून की विदाई के बाद एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला है। रात के वक्त हल्की ठंडक भी बढ़ रही है तो वहीं, मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों में बारिश होने की संभावना जताई है।

मौसम केन्द्र निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से उत्तर-पश्चिमी व उत्तरी राजस्थान में सोमवार को मौसम साफ रहने की संभावना है। 8 और 9 अक्टूबर को कहीं-कहीं हल्की बारिश और बूंदाबांदी होने की संभावना है। शेष अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क बना रहेगा।

Health Tips: इन 3 योगासनों को अपना कर देखें, तुरंत मिलेगा आराम……..’क्या आपके पेट में गैस या भारीपन बना रहता है……

8 और 9 अक्टूबर को इन जिलों में होगी बारिश

मंगलवार 8 अक्टूबर को मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है। बीकानेर जिले में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं बुधवार 9 अक्टूबर को इन जिलों में बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में जयपुर, बीकानेर, और भरतपुर शामिल हैं। इन जिलों में कहीं कहीं हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर