Explore

Search

March 26, 2026 12:35 pm

Rajasthan IT Raid: बहरोड़ में इनकम टैक्स की बड़ी रेड, ग्रीनलैम लेमिनेट्स कंपनी पर छापा; दिल्ली-जयपुर से पहुंची टीमें

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

बहरोड़ में इनकम टैक्स की बड़ी कार्रवाई: ग्रीनलैम लेमिनेट्स फैक्ट्री पर छापेमारी

राजस्थान के अलवर जिले के बहरोड़ (कोटपूतली-बहरोड़ क्षेत्र) में स्थित ग्रीनलैम लेमिनेट्स (Greenlam Laminates) की मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री पर आज सुबह आयकर विभाग ने बड़ी छापेमारी की। यह देश की प्रमुख प्लाईवुड और लेमिनेट्स उत्पादक कंपनियों में से एक है।

सूत्रों के अनुसार, दिल्ली और जयपुर की संयुक्त टीम ने तड़के करीब 6:30 बजे RIICO फेज-2 इंडस्ट्रियल एरिया स्थित कंपनी के परिसर पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की। टीम कुल 8 गाड़ियों में आई और अधिकारियों ने फैक्ट्री के एंट्री-एग्जिट पॉइंट्स को सील कर दिया। जांच के दौरान कई मोबाइल फोन और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए हैं।

कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य टैक्स चोरी, संदिग्ध वित्तीय लेन-देन, फर्जी सेल्स रिकॉर्ड और संभावित बेनामी संपत्ति की जांच बताया जा रहा है। जांच अभी जारी है और अधिकारियों द्वारा कंपनी के अकाउंट्स, सीए और अकाउंट हेड से पूछताछ की जा रही है।

इस छापेमारी से स्थानीय औद्योगिक क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। ग्रीनलैम इंडस्ट्रीज लिमिटेड प्लाईवुड, लेमिनेट्स और संबंधित उत्पादों की बड़ी निर्माता कंपनी है, जिसके प्लांट राजस्थान के अलावा अन्य राज्यों में भी हैं।

अधिक जानकारी मिलने पर अपडेट किया जाएगा। जांच के नतीजे आने पर टैक्स चोरी की राशि और अन्य खुलासे हो सकते हैं।

DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर