Explore

Search

July 15, 2026 9:32 am

राजस्थान सरकार ने भ्रष्टाचार व अनैतिक आचरण के आरोप में तीन कृषि अधिकारियों को किया निलंबित

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email
जयपुर राज्य सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कृषि विभाग द्वारा तीन कृषि अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया हैं। इन पर भ्रष्ट आचरण, अनैतिक कार्य, जनता के साथ अशिष्ट व्यवहार, राजकीय कार्यों में अकर्मण्यता तथा धोखाधड़ी संबंधी गंभीर आरोप हैं।
विभाग द्वारा संदीप कुमार, कृषि पर्यवेक्षक, मुख्यालय भारेवाला कार्यालय, जिला विस्तार अधिकारी, सी.ए.डी. आई.जी.एन.पी., बीकमपुर, रजनीश कुमार, वरिष्ठ कृषि पर्यवेक्षक, मुख्यालय राववाला कार्यालय, जिला विस्तार अधिकारी, सी.ए.डी. आई.जी.एन.पी., बज्जू एवं विशाल कुमार सहायक कृषि अधिकारी, मु. बगीचा कार्यालय, सहायक निदेशक कृषि (विस्तार), रायसिंहनगर को निलंबित किया गया हैं।
कृषि आयुक्त नरेश कुमार गोयल ने बताया कि राजस्थान सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम-1958 के नियम-13(1) के तहत यह निलंबन आदेश जारी किया गया है। इनके विरुद्ध विभिन्न प्रकरणों में जांच कार्यवाही विचाराधीन है।
निलंबन काल में इन अधिकारियों का मुख्यालय —
 संदीप कुमार का संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार), जिला परिषद, धौलपुर, श्री रजनीश कुमार का संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार), जिला परिषद, बाडमेर और विशाल कुमार का संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार), जिला परिषद, बारां नियत किया गया है।
निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। सभी अधिकारियों को नये मुख्यालय पर उपस्थिति दर्ज करानी होगी तथा पूर्व अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं।
यह कार्रवाई लोक सेवा में भ्रष्टाचार व अनुशासनहीनता के प्रति राजस्थान सरकार की सख्त नीति को दर्शाती है।
देवेन्द्र सिंह
Author: देवेन्द्र सिंह

tv journalist with a 25 years of experience. Earlier worked for etv,indianews, sahara samay, bharat express etc

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर