Explore

Search

November 3, 2026 7:18 pm

लेटेस्ट न्यूज़

25 साल बड़े एक्टर संग रोमांस करने पर असहज थीं राधिका आप्टे, फिल्म के अनुभव पर किया खुलासा

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

बॉलीवुड अभिनेत्री राधिका आप्टे ने हाल ही में अपने एक पुराने तेलुगु फिल्म अनुभव को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि एक फिल्म में खुद से काफी बड़े अभिनेता के साथ रोमांटिक भूमिका निभाना उनके लिए बेहद मुश्किल था। राधिका ने इस अनुभव को अपने करियर के सबसे चुनौतीपूर्ण किरदारों में से एक बताया।

‘हर चीज से थी नफरत’

राधिका आप्टे ने यह बात अपनी वेब सीरीज अक्का के प्रमोशन के दौरान अभिनेत्री कीर्ति सुरेश के साथ जूम को दिए एक इंटरव्यू में कही। उनसे पूछा गया था कि उनके करियर का सबसे मुश्किल किरदार कौन-सा रहा। इस पर उन्होंने एक तेलुगु फिल्म का जिक्र करते हुए कहा कि उसमें उनके किरदार को अपने ‘मामा’ से शादी करनी थी। उन्होंने कहा कि उस भूमिका से जुड़ी हर चीज उन्हें पसंद नहीं आई।

राधिका ने आगे बताया कि फिल्म में उन्हें काफी उम्रदराज अभिनेता के साथ रोमांस भी करना पड़ा था। उनके मुताबिक, फिल्म का माहौल पुरुष-प्रधान था और यह अनुभव उनके लिए सहज नहीं था। उन्होंने यह भी बताया कि कहानी के बीच में उनके किरदार की मौत हो जाती है और इसके बाद भी एक्शन सीन जारी रहता है।

किस फिल्म की कर रही थीं बात?

राधिका ने इंटरव्यू में फिल्म का नाम नहीं लिया, लेकिन उनकी बताई कहानी और किरदार के संकेतों के आधार पर मीडिया रिपोर्ट्स में इसे साल 2014 की तेलुगु फिल्म ‘लीजेंड’ बताया जा रहा है। इस फिल्म में वह नंदमुरी बालकृष्ण के साथ नजर आई थीं। फिल्म रिलीज के समय बालकृष्ण 54 साल और राधिका 29 साल की थीं।

राधिका की इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर भी चर्चा शुरू हो गई है। कुछ यूजर्स उनके पुराने अनुभव पर सहमति जता रहे हैं, जबकि कुछ लोग सवाल उठा रहे हैं कि अगर उन्हें कहानी और उम्र के अंतर से परेशानी थी तो उन्होंने फिल्म क्यों स्वीकार की थी।

Rashmi Repoter
Author: Rashmi Repoter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर