Explore

Search

March 22, 2026 10:00 am

Petrol-Diesel Price: जानिए तेल कंपनियों का फैसला; 3 जून को क्या सस्ता हो गया पेट्रोल और डीजल?

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

जून का महीना शुरू हो गया है. 3 जून के लिए तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी कर दिया है. 3 जून को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है और आज भी दाम एक समान हैं. हालांकि तेल कंपनियों की ओर से मार्च में पेट्रोल और डीजल के भाव को संशोधित किया गया था. लेकिन उसके बाद से लेकर अभी तक कोई भी खुशखबरी नहीं दी गई है.

2 रुपए तक घटे थे दाम

14 मार्च को तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों को संशोधित किया गया था. पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपए प्रति लीटर की कटौती का ऐलान किया गया था. उसके बाद कई शहरों के लोगों को सस्ते पेट्रोल और डीजल का गिफ्ट मिला था.

Read More :- Monsoon 2024: 5 दिनों तक वज्रपात के साथ होगी भयंकर बारिश; समय से पहले मानसून की एंट्री….

मुंबई-दिल्ली में क्या है हाल?

शहर      पेट्रोल     डीजल
दिल्ली     94.72     87.62
मुंबई     104.21     92.15
कोलकाता     103.94     90.76
चेन्नई     100.75     92.32
बेंगलुरु     99.84     85.93
लखनऊ     94.65     87.76
नोएडा     94.83     87.96
गुरुग्राम     95.19     88.05
चंडीगढ़     94.24     82.40
पटना     105.18     92.04

OMCs जारी करती हैं दाम

बता दें कि देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. हालांकि, 22 मई 2022 से पेट्रोल और डीजल की कीमतों को नहीं बदला गया है. हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया जैसी कंपनी अपनी वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. घर बैठे भी आप तेल के भाव को चेक कर सकते हैं.

DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर