Explore

Search
Close this search box.

Search

July 27, 2024 6:36 am

Our Social Media:

लेटेस्ट न्यूज़

NHAI की 3 जून से टोल टैक्स बढ़ाने की तैयारी: हाईवे पर एक्सप्रेसवे का सफर जेब पर पड़ेगा भारी…..

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

दिल्ली-जयपुर हाईवे और एक्सप्रेसवे पर सफर करना सोमवार से महंगा हो जाएगा। गुरुग्राम से रेवाड़ी और जयपुर तक जाने के लिए अब ज्यादा पैसे देने होंगे। सोहना-नूंह-अलवर या दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे से होकर जयपुर तक जाने के लिए भी अतिरिक्त टोल देना होगा। हालांकि, बढ़ी हुई टोल दरें 1 अप्रैल से लागू होनी थी, लेकिन लोकसभा चुनावों  को देखते हुए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने इसे टाल दिया था। हाईवे और एक्सप्रेसवे पर टोल की अलग-अलग दरें निर्धारित की गई हैं। सबसे महंगा सफर सोहना हाईवे का रहने वाला है। कार से एक तरफ यात्रा के लिए 125 रुपये टोल के रूप में वसूल किए जाएंगे।

मुंबई एक्सप्रेसवे पर सफर के लिए 125 रुपये में इस एक्सप्रेसवे का टोल भी जोड़ा जाएगा। यहां अलग-अलग दूरी के हिसाब से टोल रेट निर्धारित किया गया है। खेड़की दौला टोल पर कार सवार को पहले से पांच रुपये अधिक देने होंगे। एनएचएआई ने राष्ट्रीय सड़क शुल्क विनियम 2008 के अनुसार टोल दरें बढ़ाई गई है। गुरुग्राम की सीमा में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर खेड़की दौला, गुरुग्राम-सोहना हाईवे पर घामडोज तथा मुंबई एक्सप्रेसवे पर अलीपुर के बाद हिलालपुर पर टोल प्लाजा हैं।

वहीं, वाहन चालकों को दो जून की रात 12:00 बजे से डीएनडी-केएमपी एक्सप्रेसवे के किरंज टोल प्लाजा, दिल्ली-आगरा हाईवे के गदपुरी और होडल टोल प्लाजा पर 10 रुपये तक बढ़ा हुआ टोल टैक्स देना होगा।

इस तरह लगेगा टोल टैक्स

घामडोज टोल प्लाजा

वाहन                           पुरानी दर      नई दर 
कार, जीप-वैन               115 रुपये       125 रुपये
दो तरफ की यात्रा           175 रुपये       190 रुपये
मासिक पास                  3915 रुपये      4220 रुपये
हल्के कॉमर्शियल वाहन    190 रुपये       205 रुपये

खेड़की दौला टोल प्लाजा

वाहन                           पुरानी दर         नई दर 
कार, जीप-वैन                 80 रुपये         85 रुपये
हल्के कॉमर्शियल वाहन     120 रुपये       125 रुपये
बस-ट्रक                          245 रुपये       245 रुपये

मासिक पास पर 10 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

आईजीआई एयरपोर्ट टोल प्लाजा

वाहन                             पुरानी दर          नई दर 
कार, जीप-वैन                   20 रुपये          25 रुपये
हल्के कॉमर्शियल वाहन       30 रुपये          35 रुपये
बस-ट्रक                          70 रुपये          75 रुपये

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे : अलीपुर से हिलालपुर खलीलपुर तक कार के लिए 90 की जगह अब 95 रुपये देने होंगे।

एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर आकाश पहाड़ी ने बताया कि मुख्यालय ने 3 जून से नई टोल दरें लागू करने का निर्देश दिया है। अधिसूचना मिल गई है और 3 जून से टोल पर नए रेट लागू हो जाएंगे।

डीएनडी-केएमपी एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स में 10 रुपये तक बढ़ोतरी 

वहीं. वाहन चालकों को 2 जून की रात 12;00 बजे से डीएनडी-केएमपी एक्सप्रेसवे के किरंज टोल प्लाजा, दिल्ली-आगरा हाईवे के गदपुरी और होडल टोल प्लाजा पर 10 रुपये तक बढ़ा हुआ टोल टैक्स देना होगा। टोल टैक्स में न्यूनतम पांच रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

एनएचएआई 59 किलोमीटर लंबे डीएनडी-केएमपी एक्सप्रेसवे को दिल्ली में डीएनडी फ्लाईओवर से लेकर पलवल के मंडकौला तक बना रहा है। मंडकौला में यह दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे और केएमपी एक्सप्रेसवे से जुड़ जाता है। एनएचएआई प्रबंधन ने गत वर्ष इस एक्सप्रेसवे को सेक्टर-65 से लेकर मंडकौला तक चालू कर दिया था। इस हिस्से की लंबाई करीब 26 किलोमीटर है। इस पर गत वर्ष ही टोल टैक्स भी वसूला जा रहा है। सेक्टर-65 से लेकर दिल्ली तक यह एक्सप्रेसवे निर्माणाधीन है। एनएचएआई ने कार, जीप, हल्के वाहन के मासिक पास की दर 1,650 रुपये तक की है। मिनी बस का मासिक पास 2,665 रुपये में, बस-ट्रक का 5,580 रुपये, थ्री एक्सल वाहन का 6,090 रुपये, छह एक्सल वाहन का 8,750 रुपये और सात एक्सल या इससे ज्यादा वाले वाहन का मासिक पास 10,655 रुपये में बनेगा। उधर, एनएचएआई प्रबंधन ने दिल्ली-आगरा हाईवे के गदपुरी टोल प्लाजा पर हल्के वाहन कार, वैन, जीप के लिए पांच रुपये, हल्के और भारी व्यावसायिक वाहनों को 10 रुपये अधिक देने होंगे। होडल-करमन टोल प्लाजा पर भी बढ़ी हुईं टोल दरें लागू होंगी। किरंज टोल प्लाजा के प्रबंधक संजीव कुमार ने बताया कि दो जून की रात 1200 बजे से बढ़ी दरें लागू हो जाएंगी।

बाहुबली योद्वा हिदा मीणा: जयपुर राजा जयसिंह के लिए 1734 में कांचीपुरम से विष्णु भगवान की मूर्ति लाने पर हिदा मीणा के नाम से हिदा की मोरी बनाई थी

किरंज टोल पर इस तरह देना होगा शुल्क

वाहन                                एक तरफ       दोनों तरफ

कार, जीप, हल्के वाहन           50 रुपये        75 रुपये

एलसीवी, मिनी बस                 80 रुपये       120 रुपये

बस, ट्रक                              165 रुपये     250 रुपये

थ्री एक्सल                             185 रुपये      275 रुपये

चार से छह एक्सल                  265 रुपये      395 रुपये

सात एक्सल और इससे ज्यादा   320 रुपये       480 रुपये

नोट – 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले स्थानीय वाहन चालकों के लिए 340 रुपये में मासिक पास बनेगा।

गदपुरी टोल प्लाजा के नए रेट

वाहन                                 एक तरफ       दोनों तरफ

हल्के वाहन कार, वैन             120 रुपये        180 रुपये

मिनी बस                              190 रुपये        280 रुपये

बस या ट्रक टू एक्सल              385 रुपये        580 रुपये

मल्टी एक्सल                          595 रुपये        890 रुपये

सात एक्सल                            755 रुपये       1130 रुपये

नोट – 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले स्थानीय वाहन चालकों के लिए 200 रुपये में मासिक पास बनेगा।

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Comment

Digitalconvey.com digitalgriot.com buzzopen.com buzz4ai.com marketmystique.com

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर