MS Dhoni Retirement : एमएस धोनी दुनिया के सबसे लोकप्रिय क्रिकेटरों में से एक हैं और उनकी फैन-फॉलोइंग लाखों करोड़ों में है। 43 साल के हो चुके धोनी का अभी भी आईपीएल में जलवा कायम है। हालंकि, अभी तक सीएसके का प्रदर्शन काफी खराब रहा है। चेन्नई को लगातार तीसरी बार हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में धोनी के रिटायरमेंट को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। इसी बीच धोनी ने एक इंटरव्यू दिया है। आमतौर पर वो इंटरव्यू नहीं देते हैं और पॉडकास्ट में हिस्सा नहीं लेते हैं। ऐसे में उनकी पत्रकारों और पॉडकास्टर्स के बीच उनकी मांग काफी अधिक है। हालांकि, अब ऐसा लगाता है कि ये सब बदलने वाला है क्योंकि धोनी ने अपना एक ऐप लॉन्च किया है जहां लोग उनके जीवन से जुड़ी सभी बातों को जान सकते हैं। वहीं, धोनी का इंटरव्यू भी अब ऐप पर आ चुका है।

डॉक्टरों से जानें…….’ज्यादा गर्मी में आंखों की कैसे करें देखभाल……

रिटायरमेंट को लेकर क्या बोले धोनी

धोनी ने कई सालों बाद कोई इंटरव्यू दिया है। ऐसे में फैंस के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। धोनी ने कंटेंट क्रिएटर राज शमानी को इंटव्यू दिया है। इस दौरान उन्होंने अपने रिटायरमेंट को लेकर भी बात की है। उन्होंने कहा, “देखिए अभी तो नहीं, हां मैं एक बार में एक ही काम करता हूं, अभी आईपीएल हैं। मैं हर चीज काफी सिंपल रखता हूं, मैं ज्यादा नहीं सोचता हूं, साल दर साल मैं आगे बढ़ता रहता हूं, आगे के बारे में नहीं सोचता हूं। मैं अभी 43 साल हूं, जुलाई में 44 का हो जाउंगा, इसके बाद मेरे पास 10 महीने का समय होगा आईपीएल से रिटायरमेंट के बारे में सोचना का।”

धोनी ने आग कहा, ” क्या एक साल और खेलूं या नहीं, यह ऐसा नहीं है कि मुझे रिटायरमेंट को लेकर फैसला करना है। यह आपका शरीर है जो आपको बताया है कि आप आगे खेल सकते हैं या नहीं, एक साल में एक बार..देखते हैं क्या होगा। 8 से 10 महीने का समय है।” गौरतलब है कि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के मैच के दौरान शनिवार को चेपॉक स्टेडियम में धोनी के माता-पिता (पान सिंह और देवकी देवी) की उपस्थिति ने उनके संन्यास की चर्चाओं को फिर से तेज कर दिया था। हालांकि, अब धोनी का एक इंटरव्यू सामने आया है, जिसमें उन्होंने अपने रिटायरमेंट को लेकर अपनी बात रखी है। प्रशंसकों के बीच धोनी का यह इंटरव्यू खूब वायरल हो रहा है। बता दें कि आईपीएल 2025 के 17वें मुकाबले में सीएसके को दिल्ली कैपिटल्स ने 25 रनों से शिकस्त दी थी। इस मैच के बाद धोनी का यह बयान सामने आया है, जिसने उनके भविष्य को लेकर अटकलों को और बढ़ा दिया है।