जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी से रविवार को यहां विधानसभा में पश्चिम बंगाल विधानसभा के अध्यक्ष श्री रथीन्द्र बोस ने मुलाकात की।
संग्रहालय को देखा
श्री देवनानी ने श्री बोस को राजस्थान विधानसभा के राजनीतिक आख्यान संग्रहालय को दिखाया। श्री देवनानी ने पश्चिम बंगाल के स्पीकर को संग्रहालय में राजस्थान के राजनीतिक इतिहास, लोकतांत्रिक विकास, स्वतंत्रता आंदोलन, रियासतों के एकीकरण तथा राजस्थान विधानसभा की गठन यात्रा से संबंधित विभिन्न दीर्घाओं का अवलोकन कराया। संग्रहालय में आधुनिक तकनीक के माध्यम से राजस्थान के राजनीतिक एवं विधायी इतिहास की श्री बोस ने सराहना की।
भवन और सदन भी दिखाये
श्री देवनानी ने श्री बोस को राजस्थान विधानसभा के भवन और सदन का भी अवलोकन कराया। सदन की कार्यप्रणाली, विधायी परंपराओं और विधानसभा की विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।
दोनों की संसदीय विषयों पर चर्चा
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी और पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष श्री रथीन्द्र बोस के बीच विभिन्न विधायी एवं संसदीय विषयों पर चर्चा हुई। दोनों अध्यक्षों ने राज्यों की विधानसभाओं के बीच आपसी संवाद, संसदीय परंपराओं के आदान-प्रदान तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं को और अधिक प्रभावी एवं सशक्त बनाने की दिशा में अनुभव साझा किए। श्री देवनानी ने श्री बोस को राजस्थान विधानसभा की ऐतिहासिक एवं विधायी परंपराओं तथा विधानसभा परिसर में किए जा रहे विभिन्न नवाचारों की जानकारी दी। श्री बोस ने राजस्थान विधानसभा की व्यवस्थाओं, राजनीतिक आख्यान संग्रहालय तथा विधानसभा परिसर में शहीदों की स्मृति में स्थापित कारगिल शौर्य वाटिका को अभिनव पहल बताया।
श्री देवनानी ने श्री बोस को भेंट की महाराणा प्रताप की प्रतिमा
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने पश्चिम बंगाल के स्पीकर श्री बोस को राजस्थान के गौरव महाराणा प्रताप की प्रतिमा भेंट की। श्री देवनानी ने श्री बोस को राजस्थान विधानसभा का प्रतिक चिन्ह, विधानसभा की डायरी, नियमावली और साहित्य सहित राजस्थान के पारंपरिक मिष्ठान भेंट किए।
ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप








