Explore

Search

November 26, 2026 4:40 pm

Merry Christmas: आखिर हमेशा ऐसे ही क्यों नजर आते हैं बच्चों के प्यारे Santa Claus…….’लाल कपड़े और सफेद दाढ़ी…….

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email
सांता क्लॉज की छवि हम सभी के मन में एक लाल रंग के कोट, सफेद दाढ़ी और एक बड़ी-सी थैली लिए हुए एक खुशमिजाज बूढ़े आदमी की होती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि सांता क्लॉज हमेशा लाल और सफेद रंग के कपड़े (Santa Claus Costume) ही क्यों पहनते हैं? इस सवाल का जवाब कई फैक्टप्स पर निर्भर करता है, जिनमें सांता क्लॉज के इतिहास, सांस्कृतिक संदर्भ और मार्केटिंग से जुड़े फैक्टर शामिल हैं।

Fruits For Skin Care: खाएं ये पांच फल…….’सर्दियों में त्वचा को कैसे रखें हेल्दी……

सांता क्लॉज के इतिहास में लाल रंग का महत्व
  • सेंट निकोलस- सांता क्लॉज की कहानी सेंट निकोलस नाम के एक चौथी सदी के ग्रीक बिशप से जुड़ी हुई है। कहा जाता है कि सेंट निकोलस दयालु और उदार व्यक्ति थे, जो गरीब बच्चों को छिपकर उपहार देते थे। सेंट निकोलस लाल रंग का रोब पहनते थे
  • प्रेम का प्रतीक- ईसाई धर्म में, लाल रंग को शहीदों और प्रेम का प्रतीक माना जाता है। सेंट निकोलस को उनके उदार कार्यों के लिए एक संत के रूप में सम्मानित किया जाता था, इसलिए लाल रंग उनके साथ जुड़ा हुआ हो सकता है।
  • सांता क्लॉज की लोकप्रिय छवि- 19वीं सदी में, अमेरिकी कवि क्लेमेंट क्लार्क मूर ने “ए विजिट फ्रॉम सेंट निकोलस” नामक एक कविता लिखी, जिसमें उन्होंने सेंट निकोलस को एक मोटे, हंसमुख बूढ़े आदमी के रूप में वर्णन किया था। हालांकि, उन्होंने सेंट निकोलस के कपड़ों के बारे में कोई खास जानकारी नहीं दी था।
सफेद रंग का महत्व

शुद्धता और पवित्रता–

सफेद रंग को शुद्धता और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। सांता क्लॉज की दाढ़ी और कपड़ों का सफेद रंग उनकी दयालु और पवित्र छवि को दर्शाता है।
DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर