Explore

Search

November 26, 2026 4:16 pm

पाकिस्तानी वेब सीरीज पर बवाल, केंद्र ने Netflix को दी सख्त चेतावनी, कहा- ‘भारत में स्ट्रीम न हो कंटेंट’

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

पाकिस्तानी वेब सीरीज को लेकर भारत में विवाद बढ़ता जा रहा है। इस बीच केंद्र सरकार ने OTT प्लेटफॉर्म Netflix को साफ तौर पर कहा है कि पाकिस्तान में बने किसी भी कंटेंट की भारत में स्ट्रीमिंग नहीं होनी चाहिए। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने Netflix को 8 मई 2025 की एडवाइजरी का पालन करने और अपने पुराने वादे पर कायम रहने को कहा है।

फवाद खान और माहिरा खान की सीरीज को लेकर विवाद

यह पूरा मामला पाकिस्तानी वेब सीरीज ‘Jo Bachay Hain Sang Samait Lo’ से जुड़ा है। इस सीरीज में फवाद खान, माहिरा खान, हानिया आमिर और सनम सईद जैसे पाकिस्तानी कलाकार नजर आएंगे। सीरीज का ट्रेलर 24 नवंबर को सामने आया था और इसका ग्लोबल प्रीमियर 4 दिसंबर 2026 को निर्धारित है।

सीरीज की संभावित भारतीय रिलीज को लेकर कई शिकायतें मंत्रालय तक पहुंचीं। इसके बाद केंद्र ने Netflix को भारत में पाकिस्तानी कंटेंट उपलब्ध नहीं कराने की बात दोहराई।

2025 की एडवाइजरी का दिया हवाला

मंत्रालय ने 8 मई 2025 को जारी अपनी एडवाइजरी का हवाला दिया है। इस एडवाइजरी में भारत में काम करने वाले OTT प्लेटफॉर्म और डिजिटल स्ट्रीमिंग सेवाओं को पाकिस्तान में बने वेब सीरीज, फिल्में, गाने, पॉडकास्ट और अन्य स्ट्रीमिंग कंटेंट की उपलब्धता बंद करने की सलाह दी गई थी।

यह एडवाइजरी पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के दौरान जारी की गई थी।

Netflix ने पहले क्या कहा था?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जून 2025 में Netflix ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को बताया था कि उसने भारतीय सब्सक्राइबर्स के लिए पाकिस्तान में बनी कोई फिल्म या वेब सीरीज उपलब्ध नहीं कराई है। अब मंत्रालय ने प्लेटफॉर्म से इसी प्रतिबद्धता को बनाए रखने के लिए कहा है।

भारत में रिलीज पर अभी सस्पेंस

फिलहाल Netflix ने भारत में इस सीरीज की उपलब्धता को लेकर कोई सार्वजनिक स्पष्टीकरण नहीं दिया है। ऐसे में यह साफ नहीं है कि 4 दिसंबर को ग्लोबल प्रीमियर के दौरान भारतीय दर्शक इसे देख पाएंगे या नहीं। केंद्र की ताजा हिदायत के बाद इस सीरीज की भारत में रिलीज पर अनिश्चितता बनी हुई है।

Rashmi Repoter
Author: Rashmi Repoter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर